महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल/ बिलासपुर द्वारा रायपुर मण्डल मे बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन एवं उन्हे पुरस्कृत कर सम्मानित किया

बिलासपुर :- (वायरलेस न्यूज19 अक्टूबर, 2022) *महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त] रेलवे सुरक्षा बल] दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के द्वारा आज दिनांक 19 अक्टूबर, 2022 को रायपुर मंडल का दौरा किया गया । इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल दस्ते के द्वारा उन्हे गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान मंडल सुरक्षा आयुक्त, रायपुर, सहायक सुरक्षा आयुक्त एवं अन्य अधिकारीगण/ कर्मचारीगण उपस्थित थे*।

महानिरीक्षक श्री सिन्हा के द्वारा सुरक्षा सम्मेलन मे बल अधिकारियों एवं बल सदस्यों को कर्तव्य पालन के दौरान अपना सर्वोच्च कर्तव्य पालन करने के लिए प्रेरित किया गया । उनके द्वारा अपने संबोधन मे कहा गया कि रेलवे सुरक्षा बल आम नागरिको के सदैव सम्पर्क मे रहता है जिसके कारण अधिकारियों एवं बल सदस्यों के कार्यो व व्यवहार पर नागरिकों की निगाहे रहती है । साफ्ट स्किल का उपयोग कर आम नागरिक एवं रेल यात्रियों से मृदु व्यवहार कर उनकी हर संभव सहायता किये जाने के लिए प्रेरित किया । रायपुर मंडल के द्वारा रेल यात्रियों की सेवा मे किये जाने वाले कार्यो पर प्रसन्नता जाहिर करते हुये इसे और उच्च स्तर तक ले जाने का निर्देश दिया । इस दौरान कर्तव्य पालन के दौरान अपना सराहनीय प्रदर्शन करने वाले 03 अधिकारियों उपनिरीक्षक, एस.आर.मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक, ए.रामाकृष्णा, सहायक उपनिरीक्षक (सेवानिवृत्त), एल.के.यादव को अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं 06 अधिकारियों एवं बल सदस्य निरीक्षक] एम.के.मुखर्जी, उपनिरीक्षक, कमलभान तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक, एल.एन.सिंह, प्रधान आरक्षक, शाहिद मोहम्मद, प्रधान आरक्षक, दिलिप चौहान, प्रधान आरक्षक, जीवन लाल कौशल को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




