सुवा व राउत नाचा प्रतियोगिता 30 को, तैयारी में जुटे आयोजन समिति के सदस्य
महासमुंद। (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ की चिन्हारी सुवा और राउत नाचा को मंच प्रदान करने की सोच के साथ संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर 30 अक्टूबर से महासमुंद जिला मुख्यालय में लोक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने समिति के पदाधिकारी व सदस्य तैयारी में जुटे हैं।
आयोजन समिति की नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, दाउलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, अजय थवाईत, कमल प्रजापति व तारिणी चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुवा व राउत नाचा प्रतियोगिता का आयोजन 30 व 31 अक्टूबर को शहर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित किया गया है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की पहल पर यह आयोजन का दूसरा साल है। पिछले साल आयोजित प्रतियोगिता का अच्छा प्रतिसाद मिला था। जिसके मद्देनजर फिर से इस साल छत्तीसगढ़ चिन्हारी को मंच प्रदान करने लोक महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रथम दिन मुख्य मार्ग पर मड़ाई नृत्य की झांकी निकाली जाएगी। जिसमें प्रतिभागी दल शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सुआ एवं राउत नाचा प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम पुरस्कार 21 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार पंद्रह हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार दस हजार रूपए व प्रत्येक मंडली को पंद्रह सौ रूपए सम्मान राशि दी जाएगी। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा में घुले-मिले हुये हैं। समय के साथ हाशिये पर जाती यहां की परम्परा और विरासत कों सहेजने से लेकर तीज-त्यौहारों को पुनर्जीवित करने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। हरेली-तीजा-पोरा सहित अन्य पर्व पर विशेष आयोजन कर जनता को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देने के साथ ही मड़ई मेला का आयोजन और महत्वपूर्ण तीज-त्यौहारों में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सभी को अपने पर्व से जुड़े रहने का अवसर दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
