मेडिकल कॉलेज का नाम रहेगा यथावत, किसी पुरानी संस्था का नाम नही हो रहा है परिवर्तित

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 3 जनवरी 2021) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल आमसभा के दौरान स्व श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ के नवनिर्मित अस्पताल का नाम बाबा गुरु घासीदास के नाम पर करने की घोषणा की है। यह अस्पताल चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में संचालित होगा। इसमे मेडिकल कॉलेज का नाम परिवर्तित नही किया गया है, वह यथावत स्व श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय ही रहेगा।साथ ही उससे सम्बद्ध वर्तमान अस्पताल का नाम भी परिवर्तित नही किया गया है, बल्कि प्रारम्भ होने जा रहे नए अस्पताल का नामकरण किया गया है।
ज्ञात हो कि किसी भी चिकित्सा महाविद्यालय के साथ एक अस्पताल सम्बद्ध रहता है। जिस प्रकार रायपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के साथ डॉ भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय सम्बद्ध है।
चूंकि रायगढ़ के स्व श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की बिल्डिंग तैयार नही होने की स्थिति में किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ को चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध किया गया है। जिसे स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ के नाम से जाना जाता है।
चूंकि अब स्व श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ की खुद की बिल्डिंग तैयार हो चुकी है, तथा उनका खुद का नया अस्पताल प्रारम्भ होने जा रहा है, जिसका नामकरण मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गुरु बाबा घासीदास के नाम पर करने की घोषणा की है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
