0 स्वच्छता गीत का सीएम बघेल ने किया विमोचन
रायगढ़(वायरलेस न्यूज़ ) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ प्रवास के दौरान शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के संबंध में निगम प्रशासन से चर्चा की। इस दौरान निगम कमिश्नर श्री आशुतोष पांडेय ने अब तक 8500 लोगों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। इसी तरह प्रवास के दौरान सुघ्घर रायगढ़ स्वच्छता गीत का सीएम बघेल ने विमोचन किया।
1 नवंबर 2020 से प्रदेश में शहरी स्वास्थ्य लाभ योजना के तहत मोबाइल वेन से लोगों को इलाज सुविधा देने प्रदेश सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही है। रायगढ़ नगर निगम में 4 मोबाइल वेन के माध्यम से 2 नवंबर से योजना का शुभारंभ हुआ। रायगढ़ प्रवास के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने शहरी स्वास्थ्य योजना के संबंध में कमिश्नर श्री आशुतोष पांडेय एवं एमआईसी सदस्य श्री कमल पटेल से चर्चा की। कमिश्नर श्री पांडेय ने बताया की मोबाइल वेन प्रतिदिन चार अलग-अलग वार्डो में लगाया जाता है। 48 वार्ड होने के कारण हर पांचवें दिन मोबाइल वेन 1 वार्ड में उपलब्ध हो पाता है। इससे अब तक लगभग 8500 लोगों को इलाज की सुविधा मिली है। प्रतिदिन औसतन चारों वेन से करीब 300 लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। मोबाइल वेन में खून, यूरिन के साथ बीपी शुगर एवं अन्य बीमारियों की मुफ्त जांच के साथ इलाज की सुविधा मिलती है। यहां इलाज कराने वाले लोगों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाती है। लोगों ने शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना इलाज व्यवस्था को सरकार की सराहनीय कार्य करार दिया है।
स्वच्छता गीत की सीएम ने की तारीफ
रायगढ़ प्रवास के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने संबलपुरी गोठान लोकार्पण कार्यक्रम में सुघ्घर रायगढ़ स्वच्छता संदेश गीत का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने गीत की तारीफ करते हुए इसे प्रदेश मॉडल के रूप में विकसित करने की बात कही। स्वच्छता गीत को शहर के गायक दीपक आचार्य व सुरभि टहनगुरिया सराफ ने अपना स्वर दिया है। गीत को संतोष शर्मा,अजय पटनायक ने लिखा है। इसमें मिनकेतन डनसेना एवं विजय शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
