अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कुनकुरी में विभिन्न समाजों और संघों के प्रतिनिधियों से मिले

On: June 26, 2022 5:45 PM
Follow Us:

मुख्यमंत्री से मिलने लगा रहा तांता, लगातार डेढ़ घंटे तक लोगों से रूबरू हुए

सामाजिक भवन के लिए रौतिया समाज सहित अन्य समाज प्रतिनिधियों को सहायता राशि देने घोषणा की
जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलने कुनकुरी विश्राम गृह में लोगों का तांता लगा रहा। उन्होंने विकासखंड मुख्यालय कुनकरी में लगातार डेढ़ घंटे से ज्यादा लोगों से रूबरू होकर उनकी बातें सुनीं। इस दौरान कई समाजों, संघों, जनप्रतिनिधियों और व्यक्तियों ने उनसे मिलकर अपनी मांगे और जरूरतें साझा कीं।
भेंट-मुलाकात में अनेक जनप्रतिनिधियों और व्यक्तियों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर राज्य शासन द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री से इस दौरान गोड़ समाज, रौतिया, डोम, भगत, कुडुख उरांव समाज, गयार, महकूल, रौनियार, भूईहर, कुम्हार, कंवर समाज, नागवंशी समाज, चिक-चिकवा, ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज, सतनामी समाज, तुरी, साहू समाज, राजपूत समाज, मुस्लिम समाज, नाई समाज, और अघरिया समाज एवं विभन्न कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में रौतिया समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपए,
मुस्लिम समाज के कम्यूनिटी हाल के 20 लाख और शिया समाज को 15 लाख, नागवंशी समाज के मंगल भवन बनाने हेतु 15 लाख,
भगत समाज के लिए कुनकुरी विकास खंड के नारायणपुर पंचायत के हस्तीनापुर में लगभग 6 एकड़ 20 डिसमिल जमीन में चैन फेंसिंग व बाउंड्रीवाल, वृक्षारोपण करवाने के निर्देश दिए।
कुनकुरी विकास खंड के गयार समाज को मछली पालन के साथ ही उन्हें गोठान से जुड़कर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।

सामाजिक भेंट मुलाकात के दौरान कर्मचारी एवं अन्य प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात की। जिसके अंतर्गत शिक्षक संघ, मनरेगा कर्मचारी संघ, छाट्रावास अधीक्षक संघ, स्कूल शिक्षा विभाग, और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी संघ सहित अन्य संघ के प्रतिनिधि शामिल थे।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान किसान संघ ने कोनपारा में धान खरीदी केंद्र प्रारम्भ करने एवं धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इसी प्रकार सरपंच संघ ने भी अपना मानदेय बढ़ाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए सह्रदय मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment