बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) हालांकि देश दुनिया में प्रघान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दीवानो की कमी नहीं ऐसा ही एक वाकया बिलासपुर के कस्तूरबा नगर किसी काम से गया हुआ था गुजरते समय एक घर के सामने बरामदा में चिपके एक फोटोकापी पैंपलेट की तरफ मेरी नजर गई! पैंपलेट पर मोदी जी की तस्वीर थी उसके ऊपर लिखा हुआ था, कृपया हमारे घर वोट मांगने न आये हम खुद मोदी जी के लिए वोट मांग रहे हैं?


है न मोदी जी के लिए दिवानगी ! मेरी इच्छा थी कि उस मकान मालिक से बात करूं तब घर का कालबेल दबाया एक महिला निकली मैंने उनसे पूछा ये आपका घर है उन्होंने कहा जी ये हमारा घर है,क्या बात है बताएं, मैं मुस्कुराते हुए उस महिला से पूछा की ये पोस्टर दिवाल पर किसने लगाई है उन्होंने कहा कि मेरे पति वो घर पर है तो उनका जवाब था नही। फिर उस पोस्टर के बारे में पूछा तो महिला ने कहा हमारा परिवार श्री मोदी जी के द्वारा किए कार्यों को बिना सांस रोके तड़ तड़ बोलने लगी ,फिर मैने पूछा आप भाजपा पार्टी से है तो उन्होंने कहा कि जी नही न मैं न मेरा परिवार हां हम उनके कार्यों से और ईमानदारी से बहुत प्रभावित है। इसी लिए मेरे पति ने एक फोटोकापी दुकान में जाकर ए फोर पेपर पर ये फोटो और मेटर बनवाए है। आसपास के परिवार जनों से संपर्क कर मोदी को वोट करने अपील करते है ? मोहल्ले वालों से भी हमने बात की तो उन लोगो ने भी उपरोक्त लिखी बातों की पुष्टि की !

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *