अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

लीवर फाइब्रो स्कैन की जांचशिविर सफलता पूर्वक संपन्न

On: May 5, 2024 11:18 AM
Follow Us:

//लीवर फाइब्रो स्कैन की जांच
शिविर सफलता पूर्वक संपन्न//

बिलासपुर// (वायरलेस न्यूज) लायंस क्लब बिलासपुर, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद, लाफ्टर क्लब महासंघ एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संयोजन में लायंस क्लब के सभागार में लिवर फाइब्रो स्कैन की 250 से अधिक लोगों की निशुल्क जांच शिविर का उद्घाटन डॉ.अनिल गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मुख्य अतिथि में डॉ.विनय कुमार पाठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की अध्यक्षता तथा हरीश केडिया ,श्रीमती विद्या केडिया किशन बुधिया, उमेश मुरारका के विशेष अतिथि में संपन्न हुआ।
. डॉ.अनिल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि लीवर और किडनी ऐसे अंग हैं जो पाचन शक्ति को संयमित रखते हुए गंदगी को मल मूत्र आदि के माध्यम से बाहर निकलने का कार्य करते हैं अतः सात्विक भोजन, नियमित अनुशासन से ही इसे संयमित रखा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि प्राथमिक रूप से जांच कर लेने से सहज रूप से इलाज किया जा सकता है ।लिवर स्पंज है जो खान-पान के दूषित होने पर ,चर्बी के बढ़ने और लीवर क्षतिग्रस्त होने पर जांच जरूरी हो जाती है।
अध्यक्षता की आसंदी से उद्बोधित उद्गार में डॉ.विनय कुमार पाठक ने कहा की जनता की मांग के अनुरूप इस शिविर को विस्तारित करते हुए आगामी तिथि की घोषणा की जाएगी।उन्होंने सेवा के इस निशुल्क कार्य को समाज के लिए महत्वपूर्ण निरूपित करते हुए आयोजकों को बधाई दी।
इस अवसर पर डॉ.प्रतीक छाबड़ा ने जांच प्रतिवेदन को देखते हुए लोगों को उपयोगी सलाह दी तथा सभा को संबोधित करते हुए लीवर की जांच कब और कैसे की जाए ?इस पर अपने सार्थक विचार प्रस्तुत किया।
मदन मोहन अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद उमेश मुरारका अध्यक्ष लायंस क्लब प्रितपाल सिंह बाली ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर हरीश केडिया ,किशन बुधिया, श्रीमती विद्या केडिया और उमेश मुरारका ने भी कार्यक्रम की सफलता की कामना करते हुए इस अभिनव कार्यक्रम की सराहना की।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र अग्रवाल राजू जो कि कार्यक्रम के संयोजक हैं तथा आभार प्रदर्शन अजीत अरोड़ा ने किया।इस अवसर पर जिन लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही उनमें डॉ. ए के यदु, बैजनाथ सैनी, दिनेश शुक्ला, मुरारी लाल परमार ,राजेश पांडे , महेंद्र साहू सुनील मरदा ,श्रीमती अनीता कोरी आदि ने पंजीयन व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment