
बिलासपुर/कोरबा (वायरलेस न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार SVEEP के अंतर्गत एनटीपीसी कोरबा आवासीय परिसर में आज दिनांक 05.05.2024 को प्रातः 06:15 बजे मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया , जिसमें माननीय परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोरबा श्री सरित महेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रैली आवासीय परिसर के अंबेडकर भवन (भारतीय ध्वज) के पास से प्रारंभ होकर विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरते हुए वापस अंबेडकर भवन (मोर एनटीपीसी कोरबा सेल्फी पाइंट )के पास समाप्त हुआ.
शत् प्रतिशत मतदान के लक्ष्य प्राप्ति हेतु आयोजित रैली में परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोरबा सहित सभी महाप्रबंधक गण, मानव संसाधन प्रमुख, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी विभागाध्यक्ष गण, कमांडेंट सीआईएसएफ, युनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी गण , बहुत अधिक संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं सीआईएसएफ के जवानों ने अपनी सहभागिता दर्ज करायी।
रैली समाप्ति के पश्चात माननीय परियोजना प्रमुख द्वारा सभी को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गयी।
उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देश में एनटीपीसी कोरबा द्वारा लगातार आवासीय परिसर में बैनर – पोस्टर एवं मतदाता जागरूकता हेतु प्राप्त विडियो क्लीपस के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अभियान में बढ़ – चढ़ कर अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






