रायगढ़ से प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन परिचालन की मांग को लेकर पूर्वांचल भोजपुरी समाज ने संसद गोमती साय को सौपा ज्ञापन
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) शनिवार की देर शाम पूर्वांचल भोजपुरी समाज के पदाधिकारियों ने सांसद निवास पहुंच कर रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय से मुलाकात की और रायगढ़ से सीधी ट्रेन प्रयागराज, बनारस से गोरखपुर तक के लिए परिचालन हेतु केंद्रीय मंत्री के नाम संसद गोमती साय को ज्ञापन सौपा।

आपको बता दे कि रायगढ़ एक औद्योगिक नगरी है। यहां पर यूपी और बिहार के लोग काफी संख्या में बसे हैं। औद्योगिक नगरी होने के कारण प्रवासी कामगारों की संख्या यहां ज्यादा है। धार्मिक त्योहार में अपने गृह ग्राम जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन न होने से प्रवासी लोगो को काफी परेशानी होती हैं। साथ ही प्रयागराज एक पुण्य स्थल है। जहां अस्थि विसर्जन के लिए भी लोग जाते है। निश्चित तौर पर सीधी रेल सेवा शुरू हो जाने से लोगो को फायदा होगा।
गौरतलब है की रायगढ़ से प्रयागराज, बनारस से गोरखपुर तक के ट्रेन परिचालन के लिए बड़े लंबे समय से मांग होती रही है ।लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं हुई है। अब इस मांग को पूर्वांचल भोजपुरी समाज ने अपने कंधों पर उठाई है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक और लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने भी इस ट्रेन के परिचालन के लिए अनुशंसा की है।
वही अब संसद गोमती साय भी पूर्वांचल भोजपुरी समाज को आश्वासन दिया है कि इस मुद्दे को वह केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखेगी और ट्रेन परिचालन की मांग करेंगी।
इस दौरान पूर्वांचल भोजपुरी समाज के संरक्षण प्रेम नारायण मौर्य, जिला अध्यक्षउमेश उपाध्याय, सुनील शर्मा, ऋषिकांत पांडेय, संजय मिश्रा, वेद प्रकाश तिवारी, बजरंग दीक्षित, हर्ष सिंह, विनय पांडेय,सुरेश शुक्ला, अजय सिंह अन्य उपस्थित रहे.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






