*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर जिले की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर पोस्ट किये हुए मैसेज, फोटो, विडियो पर निगाह रखे हुए है । इसी कड़ी में आज दिनांक 14.06.2022 को मॉनिटरिंग सेल में कार्यरत प्रधान आरक्षक राजेश पटेल द्वारा राजेश कश्यप नाम के बने फेसबुक आईडी से पोस्ट किये गये वायरल विडियो को चिन्हांकित किया गया । पोस्ट समाज में सौहार्द बिगाडने व प्रभाव डालने के उद्देश्य से वायरल किया जाना पाये जाने से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल द्वारा थाना कोतवाली में संबंधित राजेश कश्यप पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है । आवेदन पर आरोपी राजेश कश्यप उर्फ लीलाम्बर कश्यप निवास पता एलआईजी 10 पीके तामस्कर हाउसिंग चक्रधरनगर रायगढ़ के विरूद्ध आईपीसी की धारा 153 (ए) एवं 505 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है जिसमें आरोपी को 3 साल तक की कैद या जुर्माना हो सकता है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






