अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ : स्टेशन चौंक पर नशीली इंजेक्शन बेच रहा युवक गिरफ्तार…..

On: March 5, 2022 12:39 PM
Follow Us:

एसपी अभिषेक मीना के जनदर्शन पर दिये निर्देशों पर #कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई…..

आरोपी से 135 नग नशीली इंजेक्शन, बिक्री रकम और मोटर सायकल जप्त…..

एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर…..

*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । गत दिनों दुर्गा चौक, जूटमिल में आयोजित जनदर्शन पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना वार्डवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं, शिकायतों का निराकरण किया गया था । जनदर्शन में वार्ड पार्षदों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा नवयुवकों द्वारा प्रतिबंधित एवं नशीली इंजेक्शन का उपयोग करने की बात एसपी श्री मीना के संज्ञान में लाया गया था जिस पर एसपी मीना द्वारा जनदर्शन में उपस्थित एडिशनल एसपी लखन पटले एवं सीएसपी योगेश कुमार पटेल को नशीली दवाई और इंजेक्शन बेचने वालों पर मुखबिर लगाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक के द्वारा क्षेत्र में अपने मुखबिर एवं स्टाफ को नशा करने वाले युवकों पर निगाह रखकर उन्हें नशीली दवाईयां बेचने वालों के संबंध में जानकारी जुटाने निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में *दिनांक 04/03/2022 के रात्रि करीब 21:00 बजे* थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबीर से सूचना मिली कि स्टेशन चौंक रोड़ के पास एक व्यक्ति नशीली दवाइयां इन्जेक्शन बिक्री के लिये घूम रहा है । सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी थाने की उप निरीक्षक मानकुंवर व हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ कार्रवाई के लिये रवाना हुये । स्टेशन चौंक पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये हुलिए अनुसार संदेही व्यक्ति जो मोटर सायकल *होण्डा सीडी 110 CG 13 X-4094* के पास खडा था जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम *बरेन हलदर पिता रविन्द्र हलदर उम्र 25 वर्ष साकिन संजय नगर बैंक कालोनी बोइरदादर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़* का रहने वाला बताया। जिसे एनडीपीएस कार्रवाई की जानकारी लेकर उसके मोटर सायकल पर टंगे थैला को विधिवत चेक किया गया। जिसके बैग में *27 पैकेट Butraum-2 इंजेक्शन* (USP-2MG प्रत्येक पैकेट में 55 नग) *कुल 135 नग मात्रा 135 ML* कीमती 1458/ रूपये व 650/ रूपये नगद बिक्री रकम मिला । आरोपी द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से इंजेक्शन की बिक्री करना बताया जिससे 27 पैकेट Butraum2 इंजेक्शन कुल 135 नग ,बिक्री रकम और मोटर सायकल की जप्ती कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में *धारा 22 (ख) NDPS Act* के तहत कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment