राहुल गाँधी का मंत्री सिंहदेव से गुफ्तगू से सियासी अटकल फिर हुई तेज.. आखिरकार मंत्रियों की नजर क्यों टिकी रही..

रायपुर (वायरलेस न्यूज़) साइंस कालेज मैदान में मंच पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीयअध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव की 5 मिनट तक की चर्चा ने फिर से छत्तीसगढ़ में  सियासी अटकलें तेज हो गई। सारे मंत्रियों की निगाहे टिकी हुई थी। ज्ञात हो कि रायपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रायपुर प्रवास के दौरान  कई बातचीत से एक बार फिर से सियासी समीकरण बनने लगे है। मंच पर कुर्सियों की व्यवस्था से लेकर अतिथियों के सम्मान में दिया गया राजकीय गमछा तक चर्चा में रहा।मंत्रियों, विशेषकर टीएस सिंहदेव से राहुल की मंच पर हुई चर्चा पर सभी मंत्रियों की नजर टिकी रही।

राहुल की कुर्सी के एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो दूसरी तरफ मंत्री मोहम्मद अकबर बैठे थे। मुख्यमंत्री के बगल में विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत तो अकबर के बगल में मंत्री टीएस सिंहदेव थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंच पर जब अपना भाषण दे रहे थे, उस दौरान राहुल गांधी ने मंत्रियों से एक-एककर चर्चा की। सबसे पहले मंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे।

राहुल की कुर्सी के बगल में खड़े होकर सिंहदेव ने चर्चा शुरू ही की थी कि राहुल ने इशारों में ही मंत्री अकबर को उठने व सिंहदेव को बैठने को कहा। मंत्री श्री सिंहदेव की इस चर्चा के बाद फिर से सियासी अटकलें तेज होती नजर आ रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *