कोरबा (सुरेन्द्र सिंह वायरलेस न्यूज़) पाली पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल (भा.पु. से) के द्वारा सभी थाना / चौकियों को क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम लगाने अपराधों में प्राथमिकता दिखाते त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पाली आशीष सिंह द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध अपराधों को प्राथमिकता पर लेकर कार्यवाही कर रही है। ऐसी ही एक घटना दिनांक 03.02.2022 से 04.02.2022 के मध्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुनगाडीह में चोरी होने की सूचना चौकीदार शिवपाल नेटी पिता रामायण सिंह उम्र 32वर्ष निवासी मुनगाडीह द्वारा हमराह व्याख्याता चन्द्रशेखर दास के थाना पाली में दिनांक 04.02.2022 को उपस्थित आकर सूचना दिया गया कि इसके द्वारा दिनांक 04.02.2022 को प्रातः स्कूल खोलने जाने पर स्कूल का ताला टूटा पाना तथा सामान चोरी होना ज्ञात होने पर स्कुल प्रबंधन तथा प्रिंसिपल को घटना की सूचना दिया तथा स्कुल प्रबंधन का चोरी के संबंध में पत्र थाना पाली लाकर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करते हुए पाली पुलिस द्वारा पुलिस सूत्रों को सक्रिय किया गया, तथा अज्ञात आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी कि दिनांक 05.02.2022 को संदेही 01. आनंद डिक्सेना पिता जितेन्द्र डिक्सेना उम्र 20वर्ष सा.मुनगाडीह 02 मारूत कुसरो पिता आनंद राम कुसरो उम्र 30वर्ष सा. बगईनाला थाना पाली को कब्जे में लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से 04नग पंखा, लेपटॉप, प्रोजेक्टर, बाक्स, की-बोर्ड आदि चोरी गई मशरूका सुरक्षार्थ बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। अज्ञात आरोपियों की पता तलाश में प्र.आर. 280 मस्तराम कश्यप, आर.599 गीतेश देवांगन, आर.851 राजेश राठौर, आर.641 सरजीत सिंह एवं आर. 05 चन्द्रशेखर विध्यराज की विशेष भूमिका रही। पाली पुलिस द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने लगातार सतत् कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
