बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के द्वारा “ऑपरेशन समय पालन” के तहत अलार्म चैन पुलिंग की धटनाओ की रोकथाम हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान ।

1. अलार्म चैन पुलिंग- रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा यात्री ट्रेनों की समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए आपरेशन समय पालन के तहत रेलवे स्टेशनों में लाउड हेलर, पिए सिस्टम, नुक्कड नाटक एवं अन्य माध्यमों से यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है , जिसमें बताया जा रहा है कि उचित और पर्याप्त कारण के बिना चैन पुलिंग किया जाना एक अपराध की श्रेणी में आता है और ऐसा करते पाए जाने पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाती है। जिसमे 1 वर्ष तक का सजा का प्रावधान है I यह विशेष अभियान तीनो मंडलों में चलाया जा रहा है, जिसके तहत वर्ष 2024 एवं 2025 में बिना उचित और पर्याप्त कारण के आलार्म चैन पुलिंग करने वालों व्यक्तियों पर धारा 141 रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है, जो इस प्रकार है-
Year No. of Case Register No. of person Arrested Fine in Rupees
2024 3,531 3,519 15,31,240
2025 1,326 1,254 2,83,580
साथ ही साथ रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर आम नागरीको से यह अपील करती है कि बिना उचित और पर्याप्त कारण के आलार्म चैन पुलिंग न करें, इससे ट्रेनों की समयबद्धता प्रभावित होती हैं I
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
