गोंदिया ( वायरलेस न्यूज़) रे.सु.ब द.पु.म.रे.नागपुर मंडल द्वारा “ऑपेरशन नारकोस” के तहत दिनांक 05.05.2025 को गाडी संख्या- 20857 साईनगर शिर्डी से लगभग 02.205 किलो गाँजा बरामद कर कार्यवाही
******
श्री दीप चंन्द्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब, द.पू.म.रेलवे, नागपुर मंडल के मार्ग दर्शन में “ऑपेरशन नारकोस” के तहत मादक पदार्थ, शराब, गांजा, नगदी, मूल्यवान धातु तथा प्रतिबंधित और अवैध सामान की तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे रेलवे सुरक्षा बल अनुरक्षण दल एवं पोस्ट गोंदिया के द्वारा दिनांक 03.05.2025 को गाडी संख्या-20857 साईनगर शिर्डी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दुर्ग से गोंदिया के मध्य चेकिंग के दौरान उन्हें एक ट्रॉली बैग लावारिस हालत में मिला । उक्त बैग के बारे में कोच में बैठे यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी भी यात्री द्वारा अपना नही होना बताया साथ ही बैग के मालिक के बारे में कोई जानकारी नही होना बताया गया । अनुरक्षण दल एवं पोस्ट गोंदिया के अधिकारियों/बल सदस्यों द्वारा उक्त ट्रॉली बैग को गवाहो के समक्ष सावधानी पूर्वक खोलकर देखने पर उसमें कुल 05 पैकेट मिले जिसमें गाँजा जेसा मादक पदार्थ था । उक्त गाडी के गोंदिया स्टेशन आगमन पर बल सदस्यों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए बैग को ट्रेन से उतारकर राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार गोंदिया, सरकारी पंच, श्वान दस्ता सिटी पुलिस गोंदिया, एवं अन्य संबंधित की उपस्थिती में नियमानुसार कार्यवाही की गई । नियमों का पालन करते हुए बैग व बंडलों को आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु मय दस्तावेजों सहित जीआरपी गोंदिया को सुपुर्द किया गया जहाँ बरामद किये गए गाँजे का कुल वजन- 02.205 किलो तथा जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 1,04,900/- रुपये पाया गया । जिस पर शासकीय रेलवे पुलिस गोंदिया द्वारा अज्ञात के विरुद्ध अपराध क्रमांक-00/2025, धारा 8(c), 20(b)(ii) NDPS Act के तहत दिनांक 04.05.25 को दर्ज किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल /द.पू.म. रेलवे नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों से अपील करता है कि, रेल गाडियों, स्टेशन एवं स्टेशन परिसर में किसी प्रकार का लावारिस बैग संदिग्ध अवस्था में पाये जाने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट, शासकीय रेल पुलिस, गाडी में तैनात अनुरक्षण दल/रेलवे कर्मचारी, टीटीई अथवा रेलवे हैल्प लाईन नंबर 139 को सूचित करें जिससे इस प्रकार से अवैध कार्यो पर कार्यवाही की जा सके।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
