अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेल्वे फुट ओवरब्रिज के पास लूटपाट करने वाले सीसीटीवी फुटेज से रेसुब बिलासपुर के हत्थे चढ़े दोनो आरोपी नवागढ़ और लोरमी के

On: September 16, 2022 7:32 AM
Follow Us:

*रेल्वे फुट ओवरब्रिज के पास लूटपाट करने वाले सीसीटीवी फुटेज से रेसुब के हत्थे चढ़े

बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज़) रेसुब बल बिलासपुर की विशेष टीम ने कल रेल्वे फुट ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट बिलासपुर प्रभारी भास्कर सोनी ने वायरलेस न्यूज को बताया कि दिनांक 15 सितंबर 22 को रेलवे स्टेशन बिलासपुर में पूर्वी फुटओवर ब्रिज पर प्रार्थी भरत उरांव वल्द श्री सुरेश उराँव उम्र 20 वर्ष निवासी बानपुर पोस्ट डेहुनावादा थाना टंडवा बानपुर जिला चतरा झारखण्ड के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिए जाने के संबंध में जीआरपी बिलासपुर द्वारा अपराध संख्या 91/22 दिनांक- 15/09 22 पंजीकृत होने की सूचना रेलवे सुरक्षा बल के उच्चाधिकारियों को दिए जाने पर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल श्री ए एन सिन्हा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री दिनेश सिंह तोमर के निर्देशन में निरीक्षक भास्कर सोनी साथ ही स्टॉप तथा टास्क टीम बिलासपुर और जीआरपी बिलासपुर द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज में चिन्हित संदिग्ध की तलाश पतासाजी के क्रम में 15/16.09.22 को समय 1:30 बजे संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन बिलासपुर के बाहर कार पार्किंग के पास 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम चंद्रप्रकाश बांधे वल्द स्व. रामकुमार बांधे उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 19 ग्राम सिवनी पोस्ट नवागढ़ थाना नवागढ़ जिला नवागढ़ (छ.ग.) पंचराम बंजारे वल्द श्री द्वारिका बंजारे उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चचेडी वार्ड नंबर 11 पोस्ट डिंडोरी थाना लोरमी जिला मुंगेली (छ. ग.)बताए पूछताछ करने पर दोनों ने दिनांक 15.09.22 को एक यात्री से रेलवे फुट ओवर ब्रिज बिलासपुर में लूटपाट करना स्वीकार किए। जिसमे आरोपी चंद्रप्रकाश से 650/रु नगद, पेन कार्ड,आधार कार्ड की छायाप्रति एवम आरोपी पंचराम से नगद 550/- रु, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की छायाप्रति लूटी गई संपत्ति को जप्ती पत्र बनाकर जप्त किया गया। लूटी गई नगदी में 800/रु को खर्च करना बताये। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी थाने बिलासपुर लाया गया एवम अज्ञात के विरुद्ध दर्ज अ0क्र0- 91/22 दिनाॅंक 15.09.2022 धारा 392 भा.द.वि. में संलग्न कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उक्त मामले में लूटी गई सम्पत्ति की बरामदगी एवम मामले में लिप्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।रेसुब ,टास्क टीम और जीआरपी की सँयुक्त कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment