अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सांस्कृतिक साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था सोनहा सुरता के द्वारा हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी संपन्न

On: September 16, 2022 8:21 AM
Follow Us:

“सोनहा सुरता” शिक्षा संस्कृति साहित्य समाज संस्था द्वारा सम्मान समारोह शिक्षा संस्कृति साहित्य और समाज के संवर्धन हेतु दृढ़ संकल्पित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था सोनहा सुरता छत्तीसगढ़ भारत के द्वारा, 14 सितंबर हिंदी दिवस के पावन अवसर काव्य गोष्ठी एवं लोक गायक सूरज श्रीवास "सुर साधक" ने अपने जन्म दिन पर पिता स्व. मोती राम स्मृति सम्मान अपने माँ श्रीमती केसर देवी श्रीवास के कर कमलों द्वारा पर पंडित मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समिति में सम्मान समारोह, काव्य गोष्ठी और हिंदी पर चर्चा परिचर्चा आयोजित किया गया। पंडित मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समिति कोरबा के संरक्षक जनाब युनूस दनियालपुरी कार्यक्रम के ( मुख्य अथिति ) विशिष्ट अतिथि साहित्य भवन समिति के ( अध्यक्ष ) श्री. दिलीप अग्रवाल, राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक श्री. मुकेश चतुर्वेदी, साहित्य भवन समिति कोरबा के उपाध्यक्ष श्री.कृष्ण कुमार चंद्रा, वरिष्ट कवयित्री आ. गीता विश्वकर्मा "नेह" सरस्वती वंदना प्रस्तुति कर कार्यक्रम प्रारंभ हुवा मंजुला श्रीवास्तव जी के मधुर आवाज़ में राज़ गीत अरपा पइरी के धार कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि और शिक्षक श्री.विनोद कुमार सिंह जी ने किया। कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के बाद अतिथियों का सम्मान सत्कार और हिंदी दिवस के अवसर पर चर्चा परिचर्चा के साथ काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। हिंदी दिवस पर युनुस दनियाल पुरी, वी के सिंह, कृष्ण कुमार चंद्रा, मुकेश चतुर्वेदी, दिलीप अग्रवाल और गीता विश्वकर्मा नेह ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। कौशल्या खुराना, मंजुला श्रीवास्तव, रशीदा बानो, खुशबू दास, डाँ रितेश सुनहरे, भानू साहू, रुपेश चौहान, घनश्याम श्रीवास, जीतेन्द्र वर्मा खैरझिटिया, लक्ष्मी करियारे, सूरज श्रीवास, जमुना देवी गढ़ेवाल आदि कवि- कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया।

अतिथियों और सोनहा सुरता के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सोनहा सुरता शिक्षा संस्कृति साहित्य समाज के क्रियान्वयन के लिये प्रान्त व जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में प्रांतीय स्तर पर संरक्षक- वी के सिंह, अध्यक्ष- घनश्याम श्रीवास, संगठन मंत्री- मधुलिका दुबे, सचिव- मंजुला श्रीवास्तव, सहसचिव- कौशिल्या खुराना, कोषाध्यक्ष- खुशबू दास, प्रचार प्रसार प्रभारी- बबलू श्रीवास,सदस्यगण- रशीदा बानो, रूपेश लश्कर तथा जिला स्तर पर अध्यक्ष- रूपेश चौहान, संगठन सचिव- जीतेन्द्र वर्मा”खैरझिटिया”,सदस्यगण- डाँ रितेश सुनहरे और भानु साहू का नाम शामिल है। इस अवसर पर सोनहा सुरता के संस्थापक व संयोजक लक्ष्मी करियारे के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज श्रीवास व राष्ट्रीय महासचिव जमुना देवी गढ़ेवाल मौजूद थे। पदाधिकारियों व अतिथियों के करकमलों से साहित्यकारों व शिक्षकों को सोनहा सुरता संगवारी सम्मान व स्व. मोतीराम स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोक गायक कलाकार,साहित्यकार और सोनहा सुरता के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज श्रीवास का जन्म दिन मनाया गया। उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और साहित्यकारों के साथ साथ सूरज श्रीवास को जन्म दिन के अवसर पर उसके माता केशर बाई श्रीवास का भी आशीर्वाद प्राप्त हुवा। कार्यक्रम में स्रोता के रूप में अनुज करियारे, विभूलता बेहरा,राम जी विश्वकर्मा, बबलू,करण,धीरज साहू आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन जमुनादेवी गढ़ेवाल और मंजुला श्रीवास्तव ने किया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment