रेसुब बिलासपुर की मानवीय पहल स्टेशन में गिरकर आहत हुई एक महिला को उपचार हेतु सिम्स अस्पताल भेजा
विलासपुर।(वायरलेस न्यूज)रेल सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर जोनल मुख्यालय के इस बड़े स्टेशन में रोजाना आम रेल यात्री की एक मुखर आवाज बनकर और रेल यात्रियों की सुरक्षा का एक अभेद किला बनाते जा रहा है यात्री सुरक्षा हो या रेल यात्री को डॉक्टरी इलाज की जरूरत हो हमेशा बल का सदस्य दृढ़ता के साथ रेल यात्री के लिए खड़ा रहता है बुधवार को भी एक महिला यात्री को चोट लगने पर उसे तत्काल सिम्स में दाखिल कराकर रेसुब बिलासपुर ने मानवता की मिसाल कायम की है।।

इस संबन्ध में बिलासपुर रेसुब पोस्ट बिलासपुर प्रभारी भास्कर सोनी ने वायरलेस आज दिनांक 07.12.2022 को बिलासपुर स्टेशन गेट नंबर 04 के पास एफओबी मे एक महिला का पैर फिसल जाने से चोट आ गयी तब गेट नंबर 04 में ड्यूटी पर तैनात आ. गजेन्द्र सिंह द्वारा तुरंत उक्त महिला को अटेंड किया गया एवं पाली अधिकारी मनीषा कुमारी मीणा को अवगत कराते हुये आन ड्यूटी स्टेशन मास्टर को सूचित किया सूचना पर उनि मनीषा मीणा साथ मे म.आ सुनीता देवी व आ. गणेश गौतम द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया एवं आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया गया उक्त महिला का नाम उषा पति राजू पाल उम्र 50 वर्ष निवासी महासमुंद (छ.ग.) है जो जनरल टिकट नं UYB64467150 अंतर्गत महासमुंद से बिलासपुर तक यात्रा कर रहे थे आगे पूछताछ मे महिला बतायी कि गेट नंबर 4 के पास वाले एफओबी में बिना सीढी वाले स्लोप से नीचे आ रही थी कि अचानक पैर फिसल गया और चोट आ गयी। उक्त महिला के परिजन भांजा महेश कुमार पाल पिता बालकिशन पाल उम्र 32 वर्ष मोबाइल नंबर 9575187534 को भी उक्त घटना के बारे मे सूचित किया गया एवं एंबुलेंस आने पर उक्त महिला को उनके परिजन के साथ सिम्स अस्पताल भेजा गया। आगे परिजन से संपर्क करने पर बताया कि उक्त महिला का पैर फ्रेकचर हो गया है एवं उन्हें भर्ती करा दिया गया है तथा आगे का उपचार परिजनो की देखरेख में सिम्स अस्पताल मे किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
