वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रतनपुर पहुंचकर मां महामाया की दर्शन पूजा अर्चना कर देश के लिए मांगी खुशहाली.

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)अमरकंटक से रतनपुर पहुंची सुश्री उमा भारती जी का भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल के द्वारा गर्मजोशी से महामाया मंदिर में स्वागत किया गया ,जहां मंदिर परिक्रमा के पश्चात उन्होंने विधि विधान के साथ महामाया की पूजा अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के पश्चात उमा भारती ने मंदिर परिसर में भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया। बताया जा रहा है कि उमा भारती ने अमरकंटक प्रवास के दौरान रतनपुर मां महामाया दर्शन पूजन की इच्छा व्यक्त की थी। रतनपुर में पूजा अर्चना के पश्चात उमा भारती वापस अमरकंटक लौट गई।

इस मौके पर बिलासपुर से आदित्य अग्रवाल ,भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रतनपुर ज्ञानेंद्र कश्यप, भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राजू मानिकपुरी, द्वारिका पटेल, नीरज यादव, हर्ष पटेल एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे..

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *