लोक अदालत में लबिंत पडें कुल 1270 रेलवे अधिनियम में सवा लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया
रायपुर। (वायरलेस न्यूज़) बिलासपुर। रेल सुरक्षा बल रायपुर ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में आज शनिवार को लोक अदालत में 1200 से अधिक मामलों का निराकरण कर सवा लाख से अधिक जुर्माने के रूप में वसूल किये। इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल रायपुर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन कुमार मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि जोनल मुख्यालय बिलासपुर के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन में दिनांक 14.05.2022 को लोकअदालत में श्री संजय कुमार गुप्ता/मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल /रायपुर के दिशा निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट/रायपुर में लबिंत पडें कुल 1270 रेलवे अधिनियम के समरी मामलों का माननीय रेलवे न्यायालय रायपुर से निष्पादन करवाया गया। जिसमें रेलवे अधिनियम के समरी मामलों जिसमें न्यूसेंस,ट्रेसपासिंग,अनाधिकृत हॉकर/वेंडर, किन्नरों के द्वारा यात्रियों से पैसा मागंने, दिव्यांग कोच में अनाधिकृत सफर करने, महिला कोच में पुरूष यात्री के सफर करने,अनाधिकृत चैन पुलिंग के मामलें सम्मिलित थे। निपटायें गयें 1270 रेल अधिलियम में माननीय रेलवे न्यायलय के द्वारा कुल रू.एक लाख चौतीस हजार आठ सौ पैतालीसं जुर्माने के रूप में वसूल किया गया।उक्त कार्यवाही से अपराधियों के हौसले पस्त है। आम यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि बिना उचित/पर्याप्त कारण के गाडियों मे चैन पुलिग न करें। बिना उचित/पर्याप्त कारण के चैन पुलिग करने पर उनकी यात्रा भंग हो सकती है तथा जुर्माना/जेल भी हो़ सकती है। यात्रियों से यह भी अनुरोध किया जाता है कि यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से खाने पीने का सामान न ग्रहण करें। जहर खुरानी का शिकार हो सकते है एवं जान माल की नुकसान भी हो सकता है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






