अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों में सक्रिय भागीदारी दे = डा. शाहिद अली (कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता वि. वि.)

On: August 10, 2022 11:14 AM
Follow Us:


वंदे मातरम से गूंजा मीडिया गुरुकुल
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन

रायपुर, (वायरलेस न्यूज) आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं समाजकार्य विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उदबोधन में आजादी के 75 वें वर्ष के सफर को अत्यंत ही रोचक ढंग से विद्यार्थियों को संप्रेषित किया। साथ ही पत्रकारिता विश्वविद्यालय में उपलब्ध अवसरों से, विद्यार्थियों को देशसेवा के मार्ग की संभावनाओं पर चर्चा की।

डॉ. अली ने कहा कि देश में इस 75वें वर्ष की आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हमारा विभाग भी इस महोत्सव को अकादमी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वर्षभर आयोजित करता रहेगा। जिससे विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों में सक्रिय भागीदारी पैदा हो सके।
इस कार्यक्रम में विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र मोहंती भी उपस्थिति रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य के द्वारा वर्तमान युवा पीढ़ी को राष्ट्र सेवा हेतु नए प्रतिमान से रूबरू करवाया गया।


कार्यक्रम में शोधार्थियों एवं विद्यर्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिसमें शोधार्थी गायत्री सिंह ने अम्बेडकर की पत्रकारिता एवं रीतुलता तारक ने छत्तीसगढ़ी की पत्रकारिता का भारत की आजादी में योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में बीएजेएमसी के छात्र आलोक कुमार ने, एमएएमसी के पीयूष शर्मा, रेणुका, सौरभ ने देशभक्ति गीतों एवं कविताओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राष्ट्र ज्ञान आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतिस्पर्धा भी आयोजित की गई जिसमें अनेक विद्यर्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमें “हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा” “भारतमाता की जय ” जैसे नारों से सम्पूर्ण विश्विद्यालय गूँज उठा। कार्यक्रम संचालन जनसंचार विभाग के विद्यार्थी बृजेश तिवारी एवं दामिनी साहू ने किया।
इस अवसर काफी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अतिथि प्राध्यापक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment