अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के जश्न में डूबी जिला भाजपा

On: March 10, 2022 6:40 PM
Follow Us:

विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के जश्न में डूबी जिला भाजपा

रायगढ :- जैसे जैसे पाँच राज्यो के विधानसभा चुनावो का परिणाम स्पष्ट होता गया वैसे वैसे जिला भाजपा कार्यालय में जीत के जश्न का रंग गहरा होने लगा l ढोल बाजो की थाप पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओ सहित कार्यकर्ता थिरकते नजर आए l महिला मोर्चा भी इस जीत के जश्न में डूबी गई l भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल गुरूपाल भल्ला श्रीकांत सोमावार आशीष ताम्रकार कौशलेश मिश्रा अरुण कातोरे आलोक सिंग नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी जीत का जश्न मनाने कार्यकर्ताओ के मध्य भाजपा कार्यालय पहुंचे और गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी l कार्यकर्ताओ का हुजूम जिला भाजपा कार्यालय से रैली के रूप में शहर के मध्य से निकला l इस विजय जुलूस में सैकड़ो भाजपाई शामिल हुए l जिला भाजपा से निकला विशाल जुलूस गाँधी चौक होते हुए सुभाष चौक रामनिवास टाकीज गोपी टाकीज से गौरीशंकर मंदिर चौक पुत्री शाला पैलेस रोड गद्दी चौक से सुभाष चौक होते हुए जिला भाजपा कार्यालय में समाप्त हुआ l यूपी में योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि दोबारा सत्ता आई तो बुलडोजर चलेगा इसलिए जुलूस के साथ चल रहा जेसीबी बुलडोजर का एहसास करा रहा था l बुलडोजर जनता के मध्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ था l जो राम को लाये है हम उनको ले आये इस धुन पर भाजपाई रास्ते भर थिरकते नजर आये l जुलूस में विशेष रूप से मोहन कुर्रे अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष , अरुण कातोरे पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष , मनोज प्रधान सांसद प्रतिनिधि , पुनम सोलंकी , गौतम चौधरी , सुरेन्द्र पांडेय , राजेन्द्र दीवान , अंशु टुटेजा , ज्ञानेश्वर सिंह गौतम ,शशिकांत शर्मा , सुमित शर्मा , डिग्री लाल साहू , राघवन सिंह ठाकुर , राजेन्द्र ठाकुर , ज्ञानू मोदी , पवन शर्मा , महिला मोर्चा महामंत्री दुर्गा डॉली देवांगन , सुशीला चौहान , नेहा देवांगन , आरती सिंह , बिना चौहथा , मीनाक्षी मेहर , दिलराज सिंह , साहिल मनियार , नरेंद्र ठेठवार , युवा मोर्चा जिला महामंत्री सूरज शर्मा , प्रवीण द्विवेदी , ओमकार तिवारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख भाजयुमो , रामजाने भारद्वाज , अभय अग्रवाल जिला कार्यालय मंत्री , मितेश शर्मा , शैलेश माली , सतनाम सिंह , ऐश अग्रवाल उपाध्यक्ष अभिलाष कछवाहा , अंकुर गोरख , आकाश शर्मा , , अधीश रतेरिया , मंत्री कुंदन दीवान , नगर मंडल प्रचार मंत्री श्रीअंश ठाकरे , सोनू जाटवर , अभिनव थवाईत , रोहन शर्मा , अंकित बालहाल , अनीश सिंह राजपुत कार्तिक साहू , सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे l

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment