अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधायक राजमन बेंजाम ने तोकापाल ब्लॉक में 9 लाख लागत के देवगुड़ियों के निर्माण की दिया सौगात

On: May 28, 2022 2:16 PM
Follow Us:

विधायक राजमन बेंजाम ने तोकापाल ब्लॉक में 9 लाख लागत के देवगुड़ियों के निर्माण की दिया सौगात ।

जगदलपुर 28 मई 2022 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम आज अपने विधानसभा क्षेत्र के घाट धनोरा एवं कोंडालूर पहुँचे व घाट धनोरा मातागुड़ी के लिए 3 लाख,टिकरा धनोरा पटेल पारा सेमरिया मातागुड़ी के लिए 3 लाख तथा कोटवार पारा सेमरिया मातागुड़ी के लिये 3 लाख के निर्माण कार्यों का सौगात दिया।
शुभ कार्यो में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए घाट धनोरा पंचायत को पानी टैंकर का मिला सौगात।
विधायक राजमन बेंजाम ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार में देवगुड़ियो का जीर्णोद्धार, नवीन देवगुड़ी निर्माण एवं देवगुड़ियों के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। भूपेश बघेल जी की सरकार पहली सरकार है जो देवगुड़ियो को संज्ञान में लेकर बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग में यहां के लोगों की आस्था को बनाये और अक्षुण रखने के लिए देवगुड़ियो के निर्माण कार्यो में बड़ी सौगात दिया है।
भूपेश बघेल की सरकार में देवगुड़ियो के संरक्षण करने वाले सिराहा,पेड़मा,पुजारी,पटेल को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत हर वर्ष तीन किस्तो में 7 हजार रुपये देने का निर्णय लिया है।
विधायक बेंजाम ने अपने उध्बोधन में कहा कि मैं बहुत जल्द ही आपके पंचायत में एक बड़े सौगात लेकर आने वाला हूँ जिससे घाट धनोरा व कोंडालूर की माताओं-बहनों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगा। हर घर नल और हर घर जल की एक सपना है जिसे पूरा करना मेरा कर्तव्य है, मैं मेरे क्षेत्रवासियों की हर समस्या से अवगत हूँ।
गाँव में छोटे-छोटे कार्यक्रम के लिए अब चंदा करने की आवश्यकता नही है क्योंकि उसके लिए भी भूपेश सरकार राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से हर वर्ष 4 किस्तो में 1 लाख रुपये देगी। जिसका उपयोग गांव में होने वाली शुभ अवसरों में किया जाना है। बघेल सरकार हर क्षेत्र में प्रदेश के लोगों को फायदा पहुचाने का काम कर रही है।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुकदेव सेठिया,विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े,प्रकाश दास,फोटका बघेल,सुभाष बघेल,रुकनी बघेल,रघु बघेल,बनमाली,गोयल एवं अन्य कार्यकर्तागण,ग्रामीण उपस्थित रहें।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment