शिव सेना के राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसुल का छत्तीसगढ़ प्रवास 27 को
प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में होंगे शामिल
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) शिव सेना के राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसुल आगामी 27 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। 27 तारीख को श्री अडसुल मुम्बई से रायपुर पंहुचेंगे जहां प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में शामिल होंगे। चुनावी वर्ष की यह पहली बैठक होगी जिसमें विधान सभा चुनाव व संगठन के आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा तैयार की जावेगी। शिव सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि महाराष्ट्र से शिव सेना के राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसुल का प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन होगा जिसमें उनके स्वागत की भव्य तैयारी प्रदेश स्तर पर की गई है। वही पूरे प्रदेश से प्रदेश स्तरीय, जिला, विधान सभा व नगर स्तरीय पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे। शिव सेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विधान सभा का चुनाव लड़ा जाएगा। 27 तारीख को होने वाली बैठक में राष्ट्रीय सचिव श्री अडसुल द्वारा शिव सैनिकों को सबोधित करते हुए चुनाव के सबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






