अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*संकुल समन्वयकों की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न *प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भी अब यशस्वी जशपुर कार्यक्रम का होगा क्रियान्वयन*

On: July 15, 2023 6:35 PM
Follow Us:

जशपुर नगर (वायरलेस न्यूज)
ज़िला कलेक्टर डॉ रवि मित्तल एवं ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में एवं जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर संजय गुप्ता के निर्देशन में शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत जिले के आठों विकासखंड मनोरा, पत्थलगांव, फरसाबहार, कांसाबेल , जशपुर , कुनकुरी, कांसाबेल, बगीचा के संकुल स्रोत समन्वयको की उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कलेक्टर जशपुर डॉ रवि मित्तल के निर्देश पर अब प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में भी गुणवत्ता वृद्धि के लिए विशेष प्रयास किए जाने हैं। यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता के द्वारा यह उन्मुखीकरण कार्यशाला ली गई। नोडल अधिकारी ने संकुल समन्वयकों की ब्रेनस्टॉर्मिंग के साथ प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर उनकी भूमिका का स्वरूप बताया। इसमें प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों के अध्ययन, किताब पढ़ने में असमर्थता, विद्यार्थियों का लर्निंग गैप कम करना, कक्षा अध्ययन में अरुचि को दूर करने के प्रयास शामिल है। अकादमिक अवलोकन के अंतर्गत विद्यार्थी दैनंदिनी किस प्रकार बनाया जाना है, शिक्षकों द्वारा मूल्यांकित कॉपी का अवलोकन , शिक्षकों की निर्धारित समय पर उपस्थिति के साथ नियमित अध्यापन , पालकों एवं शाला समुदाय के सहयोग के साथ आदर्श संकुल निर्मित किए जाने पर भी चर्चा की गई ‌। हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में संकुल समन्वयक की एफएम के रूप में भूमिका के साथ किए जाने वाले कार्य भी बताए गए। यह भी बताया गया की प्रत्येक 15 दिनों में संकुल समन्वयक अपनी रिपोर्ट यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी को करेंगे जिसकी प्रति माह समीक्षा कलेक्टर द्वारा की जाएगी । इस उन्मुखीकरण कार्यशाला में यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पांडेय एवं संजय दास के साथ संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment