किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
जप्त गांजा की कीमत 78 लाख रुपए
महासमुन्द- पड़ोसी प्रांत और इससे सबसे खतरनाक और अधिक गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने कार्यवाही की है। जिला पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर प्रदेश के विकास पर लेख मार्गदर्शन थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू द्वारा की गई इस कार्रवाई से गांजा तस्करी अपराध में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ। जानकारी के अनुसार सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से भारी मात्रा में एक बोलेरो पिकअप वाहन में गांजा की सप्लाई की जा रही है सूचना के आधार पर सिंघोड़ा पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जाने लगी। इसी दौरान उड़ीसा की ओर से एक बोलेरो पिकअप वाहन आई जिसमें दो लोग सवार थे , उनसे पूछताछ करने पर एक ना अपना नाम जय प्रसाद रजवाड़ी ग्राम मिट्टी कला अंबिकापुर, तथा दूसरे ने अरविंद रजवाड़ी अपना नाम बताया उड़ीसा जाने का कारण पूछने पर हुए गोलमोल जवाब देने लगे जिस पर पुलिस को संदेह होने के बाद वाहन की तलाशी ली गई और जांच की गई जिसमें कद्दू के भीतर भारी मात्रा में गांजा छिपा कर रखा गया। वाहन जांच से पुलिस ने 3 कुंटल 90 किलो गांजा बरामद किया जिसकी कीमत 78 लाख रुपए बताई गई है , गांजा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप को भी जप्त किया गया है , आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है,।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






