*दिनांक 20दिसम्बर, 2024 को सीआईबी रेसुब, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर ने तमिलनाडु में चोरी के आरोपियो को नागुपर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा ।*
बिलासपुर– (वायरलेस न्यूज 25 दिसम्बर ’ 2024)
दिनांक 19 दिसम्बर, 2024 को पुडुमुंड पुलिस स्टेशन, नीलगिरी डिस्ट्रिक्ट, तमिल नाडु मे दर्ज अपराध संख्या 93/2024 धारा 331(3) 305 BNS के सम्बन्ध में हुई चोरी की घटना से संबंधित सूचना, सीआईबी रेसुब, चेन्नई एवं रेलवे सुरक्षा बल, नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मिलने पर निरीक्षक, नन्द बहादुर, रेलवे सुरक्षा बल, अपराध गुप्तचर शाखा, नागपूर एवं उनकी टीम तथा सेंट्रल रेलवे नागपुर द्वारा उक्त अपराध के आरोपीयो को दिनांक 20 दिसम्बर, 2024 को ट्रेन नंबर 12625 केरला एक्स्प्रेस मे फोटो के आधार पर 04 आरोपियो नाम निम्न अनुसार (1) अनीता ईश्वर गोंड, उम्न- 38 वर्ष, पता- छत्तीसगढ़ (2) ईश्वर सिंह गोंड, उम्र-43 वर्ष, पता- छत्तीसगढ़ (3) अभय गोंड, उम्र 19 वर्ष, पता- छत्तीसगढ़ (4) अंकित सिंह, उम्र 18 वर्ष, पता – कोरबा छत्तीसगढ़ को चोरी किए गए आभूषण के साथ पकड़ा गया ।
दिनांक 22 दिसम्बर, 24 को अग्रिम कार्यवाही पुडुमुंड पुलिस स्टेशन, नीलगिरी डिस्ट्रिक्ट, तमिल नाडु के निरीक्षक नित्या एवं उनकी टीम को सुपुर्द किया गया। बरामद आभूषण की कुल कीमत 28,00,000/- रुपए आँकी गई है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो










