अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सोशल साइट पर अश्लील विडियो अपलोड करने वाले सावधान
कोतवाली ने इंस्टाग्राम पर चाईल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

On: November 19, 2021 5:45 PM
Follow Us:

एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त होने वाले सायबर टीप लाइन पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज़) । सोशल साइट पर अश्लील विडियो शेयर करने वालों को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा लगातार चिन्हांकित कर आईटी के तहत कार्रवाई करा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 19/11/2021 को कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से प्राप्त सायबर टीप लाइन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा आरोपी को ढिमरापुर चौंक से गिरफ्तार किया गया है । आरोपी पर कोतवाली पुलिस आई.टी. एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । एनसीआरबी, नई दिल्ली इंटरनेट पर उपलब्ध सभी प्रकार के फोटो,विडियो व अन्य कंटेन्ट पर नजर रखे हुए है, ऐसी ही एक अश्लील विडियो जो इंस्टाग्राम पर *दिनांक 30/04/2021 के 07:04:30 बजे लक्ष्मी कृपा अपार्टमेंट ढिमरापुर चौक के सेल टावर से* मोबाईल नं. 958972XXXX के धारक के द्वारा प्रसारित किया था । जिसे एनसीआरबी संज्ञान में लेते हुए राज्य अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर को भेजा गया था । उक्त सायबर टीप लाइन कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जिला रायपुर से कोतवाली रायगढ़ को प्राप्त होने पर तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा उक्त मोबाइल के धारक की पतासाजी किया गया । सिम नम्बर घरघोड़ा रोड़ रायगढ़ में रहने वाली महिला के नाम पर जारी होना पता चला, महिला से पूछताछ किये जाने पर पिछले दो साल से सिम का उपयोग उसके भाई आकाश दीप मिंज द्वारा करना बताई । कोतवाली की टीम आकाश दीप मिंज को ढिमरापुर के पास से हिरासत में लिया गया । आकाश दीप को कोतवाली पुलिस द्वारा सायबर टीप लाइन से प्राप्त विडियो को आकाश को दिखाकर पूछताछ करने पर आकाश द्वारा अपने इंस्टाग्राम एकांउट से पोस्ट करना स्वीकार किया है । आरोपी *आकाश दीप मिंज पिता सिल्बेरियुस मिंज 20 साल निवासी नया जगतपुर ढिमरापुर थाना कोतवाली रायगढ़* को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल की जप्ती की गई है । आरोपी को थाना कोतवाली में *67 (B) IT Act* के तहत पंजीबद्ध अपराध में आज रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर एवं उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment