बिलासपुर आरपीएफ मैं फिर पकड़ा मोबाइल चोर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ए एन सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में यात्री सामानों की चोरी रोकथाम तथा धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.08.2021 को समय करीबन 01.10 बजें रेसुब/पोस्ट/बिलासुपर के उप.नि.संजय कुमार हमराह बल सदस्य आ. अजय कुमार यादव तथा उप.नि.आर.एस.मिश्रा प्रआ.मनोज कुमार, प्रआ.वाई.के.पटेल, प्रआ.रमेश पटेल, आ.सत्यम सरकार, आ. बैद्यनाथ यादव के साथ प्लेटफॉर्म नं 01 में गस्त के दौरान नागपुर एण्ड पर एक युवक को संदिग्ध हालत में देखा गया, युवक से पुछताछ करने पर अपना नाम उमेश वर्मा उर्फ लिले पिता संतोष वर्मा उम्र-23 वर्ष, निवासी-चिगराज पारा, वार्ड नं 41, सूर्या चौक, थाना-सरकंडा जिला-बिलासपुर छ.ग मोबाईल नं 9827524549 बताया, आगे पुछताछ करने पर रेलवे परिक्षेत्र में होने का कोई वैधानिक कागजात एवं टिकट नही दिखा पाया, जिसके पास में रखे एक काले रंग के पिठू बैग के संबंध में पुछने पर बैग को अपना होना बताया, बैग को खोलकर चेक किया गया, जिसके अन्दर पुराने कपडे़, पर्स एवं 04 नग पुराने मोबाईल एवं 01 नग पावर बैंक बरामद किया गया, मोबाईल के संबंध में पुछने पर एक सैमसंग मोबाईल को अपना होना बताया और बाकी मोबाईल (1)रियलमी (2)विवो (3)सैमसंग कि-पैड एवं एमआई कम्पनी का पॉवर बैक के बारे में पुछने पर बताया की ये मोबाईल चलती गाडी संख्या 02259 गितांजली एक्सप्रेस से चोरी किए है, जिसके उपरांत उक्त आरोपी को रेसुब/पोस्ट/बिलासपुर लाया गया, जहॉ पर उचित कार्यवाही करते हुए उक्त युवक के पास से बरामद चोरी किये गये मोबाईल एवं मय दस्तावेज मुलजिम के साथ अग्रिम कार्यवाही हेतु जीआरपी/बिलासपुर ले जाया गया जहॉ पर उसके विरुद्ध जीआरपी बिलासपुर अपराध क्रमांक 02/21 दिनांक 11.08.2021 सीआरपीसी धारा 41 (1-4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । दिनांक 12.08.21 को उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश किया जायेगा जहॉ से उक्त आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






