सामुदायिक विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए एनटीपीसी कोरबा ने 30.12.2021 को गोपालपुर स्थित सरकारी माध्यमिक विद्यालय में बोरवेल एवं शौचालयों में पानी कनैक्शन की सुविधा की नींव रखी।

स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को सुगम बनाने के प्रयास के अंतर्गत ये सरहनीय कदम लिया गया।
उदघाटन कार्यक्रम में एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक श्री बिस्वरूप बसु ने अपने कर कमलों से पानी कनैक्शन की सुविधा की नींव रखी। कार्यक्रम में एनटीपीसी टीम से महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) श्री शंभू शरण झा, अपरमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री मनोरंजन सारंगी, अपरमहाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) श्री आलोक पाल, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री बिजय स्वाइन, सीएसआर एवं सिविल विभाग के कर्मचारी गण एवं विद्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री बिस्वरूप बसु ने कहा “एनटीपीसी कोरबा सामुदायिक विकास को हमेशा सर्वप्रथम रखते हुए आया है। आज बोरवेल एवं शौचालयों में पानी कनैक्शन की सुविधा की पहल इसी सराहनीय दृष्टिकोण को दर्शाता है। एनटीपीसी कोरबा वर्षों से समुदाय विकास के लिए निरंतर पहल करते आया है एवं सामाजिक कल्याण के लिए सदैव तत्पर है”।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






