पुष्पेन्द्र श्रीवास कोरबा (वायरलेस न्यूज़) जिले के कोरबा वनमंडल के जंगलों में एक बार फिर हाथियों की धमक सुनाई पड़ी है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक कुदमुरा वन परिक्षेत्र में देर शाम 22 हाथियों का दल नजर आया है जिनमें दो शावक भी शामिल हैं। हाथियों का यह दल कलमीटिकरा के जंगल से निकल कर बासीन जंगल की ओर बढ़ते देखा गया है। संभावना जताई जा रही है कि हाथियों का यह दल ग्राम फुलसरी, गिरारी के जंगलों में देर रात तक अपनी पहुंच बना लेगा। हाथियों की इस बड़ी संख्या में पहुंचने और खासकर दो शावक भी साथ होने के मद्देनजर वन अमले द्वारा ऐहतियात बरतने के साथ-साथ ग्रामीणों को भी हिदायत दी गई है कि वे इनसे दूरी बनाए रखें।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






