अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अजीत सिंह भोगल की उपस्थिति में इंटक का बरौद उपक्षेत्र में हुआ भव्य समारोह

On: May 5, 2022 3:20 AM
Follow Us:

अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अजीत सिंह भोगल की उपस्थिति में इंटक का बरौद उपक्षेत्र में हुआ भव्य समारोह

रायगढ। (वायरलेस न्यूज़) घरघोड़ा।बरौद कॉलरी।साउथ ईस्टर्न कोयला कांग्रेस इंटक शाखा बरौद उपक्षेत्र द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई की संध्या प्रत्येक वर्ष की भांति सर्वप्रथम प्रथम सत्र में विधिक साक्षरता सम्पन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपस्थित हुए,द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री

लालजीत सिंह राठिया व बिलासपुर से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता गुरू तेग बहादुर शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल के मुख्य आथित्य में सम्मान समारोह हुआ एवं तृतीय सत्र में देर रात्रि पहर उड़िसा व रायगढ़ से पहुंचे रौनक म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक सदस्य जितेंद्र केसरी किशोर कुमार फेम की टीम द्वारा आक्रेष्ट्रा का आयोजन हुआ एसईकेएमसी इंटक केन्द्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह का एसईसीएल मुख्यालय में कम्पनी द्वारा आयोजित समारोह में सरायपाली के विधायक व मंत्री केएल नंद का क्षेत्र में कार्यक्रम होने की वजह से इस वर्ष वे इस समारोह में शिरकत नहीं कर पाये किन्तु उन्होंने मजदूर दिवस की शुभकामनाएं रायगढ़ क्षेत्र इंटक के पदाधिकारियों सदस्यों व मजदूर साथियों को दी |
कानून जानने लगे है पर अधिकार भूलते जा रहे – काक्षी
―――――――――――――
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अच्छेलाल काक्षी के मुख्य आथित्य में तथा घरघोड़ा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शंखदेव मिश्रा जिला अभियोजन अधिवक्ता राजेश ठाकुर ने परिवार के नैतिक मूल्यों में बड़ी तेजी से आ रही गिरावट को रेखांकित करते हुए टेलीविजन के दुष्परिणाम की ओर इंगित किया उन्होने उक्त अवसर पर छत्तीसगढ़िया में सुन्दर कविता भी सुनाई शंखदेव मिश्रा ने महिलाओं के अधिकारियों व कर्तव्यों के कानूनों की विस्तार से जानकारी दी ट्रेड यूनियन के लंदन में आंदोलन का उन्होंने जानकारी दी विद्वान न्यायाधीश अच्छे लाल काक्षी ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर उपस्थित कोयला कामगारों महिलाओं तथा आउटसोर्सिंग में लगे ठेका मजदूरों को बधाई दी उन्होंने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही विधिक श्रम कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि देश के नागरिक कानून जानने लगे है पर अपने कर्तव्य और अधिकार भूलते चले जा रहे है और यह सब जानते समझते हुए भी अपने परिवार मे हो रहे नाबालिक के वैवाहिक समारोह में शरीक हो जाते है उन्होंने उक्त अवसर पर अपराधों से संबंधित अनेकों कानूनों की जानकारी देते हुए बतलाया निःशुल्क कानूनी सलाह और निराकरण करने लोक अदालते समय समय पर शासन द्वारा लगाई जाती है यदि पुलिस से न्याय मिलने की उम्मीद नही लगती आप न्यायालय में अपनी फरियाद करें !
विधिक संरक्षण के संगोष्ठी समारोह के पूर्व इंटक शाखा बरौद उपक्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता,सचिव रामचरण निषाद,जामपाली के सचिव मुकेश कुमार मंडल बिजारी के अभिषेक मंडल व रायगढ़ शाखा से पहुंची नीरादेवी ने न्यायाधीश व अधिवक्ताओं का मंच पर बूके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया मंच का संचालन व आभार व्यक्त इंटक के वरिष्ठ मजदूर नेता गनपत चौहान ने किया !
लालजीत व भोगल का उपक्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत
――――――――――――――――
मजदूर दिवस की संध्या द्वितीय सत्र के श्रम सम्मान समारोह में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक व मंत्री लालजीत सिंह राठिया व गुरू तेग बहादुर शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता अजीत सिंह भोगल जैसे ही बरौद उपक्षेत्र आवासीय परिसर में पहुंचे जिनका रायगढ़ शाखा,छाल,गारे-पेलमा,जामपाली,बरौद,बिजारी के उपस्थित पदाधिकारियों सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने जिनके नाम पर जिन्दाबाद के नारो के साथ फूल माला व बूके भेंटकर भव्य स्वागत किया संपन्न लालजीत ने भीड़ भरे सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं के सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर दिवस के आयोजन की सराहना करते हुए छ.ग. सरकार के भूपेश सरकार ने आज के दिन को बोरे बासी के रुप मे मनाने का निर्णय लिया है उन्होंने कहा कि मै भी बोरे बासी खाने का आदी हूं बासी नमक मिर्च को गुडकर खाते आ रहा हूं यह हमारा सुबह का नास्ता है उन्होंने क्षेत्र की जर्जर सड़क के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले कुछ ही महिनों में नवनिर्माण हो जायेगा जिससे चलने फिरने आवागमन से निजात मिलेगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव शर्मा ने मजदूर दिवस की उपस्थित श्रमिकों को बधाई देते हुए कहा कि वे प्रत्येक वर्ष इस समारोह में भाग लेते रहे है अजीत सिंह भोगल ने श्रमिक दिवस के प्रार्दुभाव की जानकारी देते हुए कहा कि कोरबा,गेवरा,दीपका परियोजना रायगढ़ क्षेत्र के इंटक के श्रमिकों के साथ गत पच्चीस वर्षो से जुड़े हुए है !
और गनपत चौहान से मेरी मित्रता चालीस वर्षो से भी अधिक है उन्होंने पूरा जीवन श्रमिकों के हितों के संरक्षण के लिए लगा दिया और अपने और परिवार के लिए उन्होंने कुछ भी नही किया यह सर्वविदित है |
लालजीत सिंह राठिया,अजीत सिंह भोगल व शिव शर्मा का उक्त अवसर पर एसईकेएमसी इंटक रायगढ़ क्षेत्र के अध्यक्ष डीएल ग्वालवंशी,सुरेश कुमार गुप्ता,रामचरण निषाद,केके श्रीवास,अभिषेक मंडल,व्हीकेएस ठाकुर,सदाराम रजक,माधुरी चन्द्रा ने जिन्हें इस अवसर पर अतिथियों का शाल श्रीफल तिरंगा गमछा बूके व फूल की माला पहनाकर भव्य व आत्मीय सम्मान किया गया,उक्त अवसर पर इंटक पदाधिकारियों के साथ ही युवा कांग्रेस तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही !
जितेंद्र केसरी को शाल श्रीफल से किया गया सम्मान
――――――――――――――
रौनक म्यूजिक ग्रुप के संस्थापक जितेंद्र केसरी फेम किशोर कुमार का मंच में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री लालजीत सिंह राठिया व अजीत सिंह भोगल ने संयुक्त रुप से जिनका शाल व श्रीफल बूके व फूल की माला पहनाकर सम्मानित किया गया तृतीय सत्र में देर रात्रि पहर तक रायगढ़ व उड़ीसा से आये छब्बीस सदस्यों ने अपने वाद्ययंत्रो व पुराने गीत संगीत से उपस्थित लोगो का भरपूर मनोरंजन किया उक्त अवसर पर केसरी ने कहा कि बरौद इंटक श्रम संगठन द्वारा चौथी दफे रौनक म्यूजिकल ग्रुप को अवसर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर देने के लिए आभार व्यक्त किया अंत में आर्केस्ट्रा के सभी कलाकारों को तिरंगा गमछा भेंटकर स्वागत किया गया !

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment