अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

150 वर्ष पूरे हुए राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के, पुलिसकर्मियों ने सामूहिक गायन से दिया सम्मान*

On: November 9, 2025 6:45 PM
Follow Us:

● *150 वर्ष पूरे हुए राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के, पुलिसकर्मियों ने सामूहिक गायन से दिया सम्मान*

*रायगढ़,( वायरलेस न्यूज 7 नवंबर)* । देश के राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी थाना और चौकियों में सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया गया। श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की इस अमर रचना के 150वीं वर्षगांठ पर देशभर में राष्ट्रगीत के सम्मान में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसी क्रम में रायगढ़ जिला पुलिस ने भी राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देते हुए विशेष आयोजन किया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एलईडी पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रसारित किया गया, जिसके पश्चात सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने एक स्वर में “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक साधना सिंह, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार जिले के सभी थाना और चौकियों में भी पुलिसकर्मियों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगीत गायन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओतप्रोत यह आयोजन आगामी एक वर्ष तक विभिन्न स्वरूपों में जारी रहेगा। 7 नवंबर से प्रारंभ इस कार्यक्रम के अंतर्गत वर्षभर जिले भर में राष्ट्रगीत से जुड़ी सांस्कृतिक, प्रेरणात्मक और जनजागरण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment