अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

2025 का कुंभ हाईटेक हो गया है क्योंकि इसमें दिव्य-भव्य के साथ डिजिटल शब्द भी जुड़ गया है। और इससे ही लोगों की गिनती की जा रही है। डिजिटल कैमरों के जरिए गिनती करना आसान हो गया है

On: February 2, 2025 6:26 PM
Follow Us:

कैसे होती है श्रद्धालुओं की गिनती?

( वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क) 2025 का कुंभ हाईटेक हो गया है क्योंकि इसमें दिव्य-भव्य के साथ डिजिटल शब्द भी जुड़ गया है। और इससे ही लोगों की गिनती की जा रही है। डिजिटल कैमरों के जरिए गिनती करना आसान हो गया है। UP सरकार ने इस साल पूरे शहर में 2700 कैमरे लगाए हैं। इनमें 1800 कैमरे मेला क्षेत्र में लगे हैं। जिनमें 1100 परमानेंट और बाकी के 700 टेंपरेरी कैमरे हैं।

270 से ज्यादा कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से लैस हैं। इन कैमरों की रेंज में जैसे ही कोई व्यक्ति आता है, उसकी गिनती हो जाती है। ये स्टेशन, मेला क्षेत्र के एंट्री पॉइंट, संगम एरिया और अखाड़ों के साइड में लगाए गए हैं। AI बेस्ड कैमरे मिनट दर मिनट आंकड़े अपडेट करते हैं। और इन्ही थर्ड आई की मदद से श्रद्धालुओं की गिनती करना आसान हो गई है।

कुंभ मेले के SSP ने कहा कि इन कैमरों से भीड़ का घनत्व और भीड़ के मूवमेंट के बारे में पता चलता है। अगर भीड़ गलत दिशा में जा रही हो तो उसकी भी जानकारी मिल जाती है। वहीं IPS अमित कुमार इन कैमरों की निगरानी कर रहें है। उन्होंने बताया कि पहली बार AI के जरिए गिनती कर रहे। यह एक इमर्जिंग टेक्नोलॉजी है, पहली बार इतने बड़े स्तर पर इसका प्रयोग हो रहा है। करीब सवा 2 सौ AI कैमरे लगे हैं। जो भी इसकी रेंज में आता है, उसकी गिनती होती है। हालांकि, कोई भी तरीका किसी भी जगह 100% एरर फ्री नहीं होता।

अब तक कितने लोगों ने लगाई डुबकी?

मौनी अमावस्या के दिन शाम तक 5.71 करोड़ से अधिक लोग त्रिवेणी के पानी में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं, जबकि आज तक तक कुल 37 करोड़ से अधिक लोग पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। ये आंकड़ा उत्तर प्रदेश सूचना विभाग की ओर से जारी किया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

वर्ल्ड टाइगर डे पर विशेष:- सफेद बाघ का बच्चा जिसकी संतान है उस “मोहन” की कहानी (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज संपादक की कलम से)

शहरी भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र के बड़े कदम: पीएम आवास, जल सुरक्षा और सतत विकास पर फोकस*

आशीष कुमार दास इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे, वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे

नियम — कानून ना मानने वालों का कैसा संवैधानिक अधिकार !!! नाबालिग से बलात्कारियों की सजा फांसी तय हो (मनोज कुमार द्विवेदी)

छत्तीसगढ़ की वैश्विक अस्मिता की नायिका : तीजन बाई (श्रद्धांजलि)

आषाढ़ मास के प्रथम दिवस रामगढ़ की पहाड़ी में विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला जहां महाकवि कालीदास ने “मेघदूत” की रचना के साथ मंचन भी किया था!

Leave a Comment