अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

35 टन कोयला के साथ ट्रक की जप्ती, अवैध रूप से कोयला बेचने वाला ट्रक ड्रायवर गया जेल

On: March 23, 2022 7:33 PM
Follow Us:

अवैध उत्खनन कोयला के परिवहन पर घरघोड़ा पुलिस को मिली कामयाबी *रायगढ़* । जिले में कोयला का प्रचुर भंडार है, कोयला खनन के लिए अधिकृत कम्पनियों द्वारा खनन एवं परिवहन का कार्य कराया जा रहा है । कोल माफियाओं द्वारा इस खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन न किया जावे, इसके लिये पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन पर सक्रियता से कार्यवाही करने दिशा-निर्देश दिया गया है । साथ ही एस.डी.ओ.पी. धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा पुलिस अनुविभाग धरमजयगढ़ के थाना क्षेत्र घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धरमजयगढ़ में कोयला का बड़ा भंडारण को देखते हुए थाना प्रभारियों को ऐसी गतिविधियों पर निगाह रखकर कार्रवाई के निर्देश दिया गया है । उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह द्वारा क्षेत्र के सक्रिय मुखबिर व पुलिस टीम को कोयला, रेत, स्कैप के अवैध परिवहन पर पैनी नजर रखने तैनात किया गया था जिसके फलस्वरूप दिनांक 23.03.2022 के रात्रि करीबन 03.30 बजे मुखबिर से सूचना मिला कि क्षेत्र के *ग्राम कोनपारा जंगल* से ट्रक CG-13-D-9284 में अवैध उत्खनन कोयला लोड़ कर परिवहन करते जंगल रास्ता से टेरम की ओर ले जाया जा रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी घरघोड़ा द्वारा अपनी टीम को तत्काल रवाना किया गया जो टेरम से ढोरम जाने वाली *एन.टी.पी.सी. निर्माणाधीन रोड में नाला पुल के पास* नाकाबंदी कर डालाबाडी ट्रक CG-13-D-9284 को रोक कर चालक को लोड़ कोयला के संबंध में पूछताछ करने पर कोयला का कोई कागजात नहीं होना तथा कोयला को कोनपारा जंगल से उत्खनन कर ढेरी कर बिक्री हेतु अवैध रूप से लोड कर ले जाना बताया। उक्त कोयला चोरी की संपत्ति होने की पूर्ण अंदेशा पर आरोपी वाहन चालक सोनवीर सिंह पिता साहब सिंह उम्र 36 वर्ष सा. सिहोरा थाना जमुनापार जिला मथुरा ) के विरूद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही करते हुए से घटना में प्रयुक्त डालाबाडी ट्रक क्र. सीजी-13-डी-9284 एवं लोड़ अवैध *कोयला 35 टन कीमती 1,57,500 रूपये* को जप्त कर आरोपी को आज दिनांक 23.03.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है । संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अमित सिंह, थाना प्रभारी घरघोड़ा, सहा.उपनिरी. चंदनसिंह नेताम, आरक्षक नंदु पैंकरा, नरेन्द्र पैंकरा, बीरबल भगत, खगेश्वर नेताम की विशेष भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment