अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

7 महीने की गर्भवती को पति ने डंडे से पीटा: पति ने घर में बैठकर शराब पी, फिर पत्नी से बोला-संबंध बनाना है, मना किया तो कर दिया हमला; गिरफ्तार

On: April 6, 2022 12:42 PM
Follow Us:

पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(.पुष्पेन्द्र .श्रीवास.) कोरबा जिले में पति ने अपनी ही 7 महीने की गर्भवती पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि शराबी पति ने घर में ही बैठकर शराब पी थी। फिर पत्नी से कहा था कि उसे संबंध बनाना है। मगर जब पत्नी ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया यो युवक ने उस पर हमला कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शहर के मोतिसागर पारा इलाके में पति-पत्नी रहते हैं। रोज की तरह मंगलवार शाम को दोनों घर पर ही थे। इसी दौरान आरोपी पति ने घर में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद पत्नी से संबंध बनाने से लिए जिद करने लगा। इस पर उसकी पत्नी ने कहा कि मैं गर्भवती हूं। डॉक्टर ने मना किया है कि अभी संबंध नहीं बना सकते। ये बात सुनते ही पति भड़क गया और उसने पास रखा डंडा उठाया। फिर पत्नी को जमकर पीटा। पति पत्नी की उम्र 22 से 27 साल के बीच है। रातभर घर पर ही पड़ी रही पीड़िता घटना के बाद पीड़ित पत्नी घर पर ही पड़ी रही। रात भर वो दर्द से कराहती रही। वहीं जब पीड़िता की मां सुबह घर पहुंची। तब पूरा मामला खुला और पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद किसी तरह से पीड़िता को अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। प्राइवेट पार्ट के आस-पास भी मारा पीड़िता की मां ने बताया है कि युवक ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट के आस-पास भी डंडा मारा है। जिससे उसे ज्यादा तकलीफ हुई है। वहीं डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बताया है कि युवती की हालत फिलहाल ठीक है। डॉक्टर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि प्राइवेट पार्ट के आस-पास डंडे से मारा गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment