विधायक की कार्यशैली से प्रभावित होकर किया कांग्रेस प्रवेश:कृष्णा यादव
क्षेत्रीय भावनाओं के अनुरूप विकास कर रहे हैं विधायक :-मुक्तेश्वर साय
जमीन से जुड़े हैं विधायक,उनका जनता से सतत संपर्क:-वासुदेव नायक
जशपुर:- कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज की सक्रियता से प्रभावित होकर फरसाबहार क्षेत्र के भाजपा नेताओं का कांग्रेस प्रवेश हो रहा है। विधायक की जनता के प्रति समर्पण और क्षेत्र के लिए लगातार किये जा रहे विकास कार्यों से उनका मन परिवर्तित हो रहा है और विधायक की कार्यशैली से आकर्षित होकर भाजपा से मोहभंग हो रहा है और कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला चल रहा है ।
फरसाबहार क्षेत्र के भाजपा के कट्टर समर्थक कृष्णा यादव पूर्व सरपंच और जनपद सदस्य,बाबूसाजबहार के पूर्व सरपंच वासुदेव नायक और गंजहियाडीह के पूर्व सरपंच मुक्तेस्वर साय ने विधायक यूडी मिंज के समक्ष कांग्रेस का हाथ थामा है जो कि भाजपा के कट्टर समर्थक हैं। ज्ञात हो कि कृष्णा यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशल्या यादव के भाई हैं
कांग्रेस प्रवेश करने वाले कृष्णा यादव ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है विधायक यूडी मिंज लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता से जुड़े हुए हैं और उनकी कर्मठता के कारण आज विकास के कार्य हो रहे हैं क्षेत्र की जनता को ऐसे ही सक्रिय जन जन तक पहुंच रखने वाले जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो कि क्षेत्र की जनता की भावनाओं को समझ कर उसी अनुरूप काम करें। मैं उनकी कार्यशैली से अत्यधिक प्रभावित हूँ और कांग्रेस के साथ अपनी आगे की शुरूआत कर रहा हूँ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

