पुष्पेन्द्र श्रीवास। कोरबा में एक अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई करते स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में स्मार्ट कार्ड का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही अस्पताल पर 2 लाख 40 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बताया जा रहा है कि कोसाबाड़ी में संचालित अस्पताल गीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के द्वारा मरीजों को आयुष्मान कार्ड योजना के तहत निःशुल्क उपचार करने की बात कह भर्ती किया जाता था बाद में उनसे कार्ड के अलावा नगद राशि भी ली जाती थी एक ऐसे ही शिकायत के बाद सीएमएचओ ने मामले की जांच कराई जिसके बाद आयुष्मान योजना के मरीज से एक लाख से अधिक राशि लेना पाया गया जिसके बाद अस्पताल में आयुष्मान योजना को तीन माह के लिए सस्पेंड करने के साथ 2 लाख 40 हजार का जुर्माना लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि आयुष्मान योजना के तहत भर्ती मरीजों से किसी तरह की राशि लिए जाने का प्रावधान है बावजूद इसके अगर कोई अस्पताल कोताही बरतता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

