🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

3 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, थाना जयनगर पुलिस को मिली अहम कामयाबी

On: December 29, 2021 1:44 PM

सूरजपुर (वायरलेस न्यूज़) अवैध कारोबार के विरूद्व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में मंगलवार, 28 दिसम्बर को मुखबीर की सूचना पर थाना जयनगर की पुलिस ने झारपारा कुंजनगर में घेराबंदी कर रमेश पिता मोहन गोसाई निवासी जमगला, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा को पकड़ा जिसके कब्जे से 3 किलो 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 38000 रूपये का जप्त किया गया। मामले में आरोपी के विरूद्व धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एसआई दिनेश राजवाड़े, प्रधान आरक्षक शिव राजवाड़े, आरक्षक विकास मिश्रा, दीपक दुबे, मितेश मिश्रा, दीपक सिंह, कृष्णा सिंह व सैनिक नोहर राजवाड़े सक्रिय रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment