महासमुंद (किशोर कर वायरलेस न्यूज़) महासमुंद जिले की सिंघोडा पुलिस ने ओडिशा से निकली कार से करीब 5 लाख का गांजा जब्त किया गया है एवं मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है |
पुलिस के मुताबिक बुधवार 4.01.2022 को थाना प्रभारी सिंघोड़ा उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू एवम थाना सिंघोड़ा स्टाफ द्वारा NH 53 रोड गनियारीपाली NH 53 में ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी |
इसी दौरान ओडिशा की ओर से सफेद रंग का टाटा ज़ेस्ट कार OD 31 E 4099 आते दिखाई दिया जिसे रोका गया| जिसके वाहन चालक ने अपना नाम विकाश मलिक पिता कुशाद्वज मलिक निवासी खमार थाना मनमुंडा जिला बौद्ध ओडिशा बताया है |
बगल की सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम निर्मल बिस्वाल पिता हेमन्त बिस्वाल निवासी कुरुमुण्डा थाना मनमुण्डा बौद्ध ओडिशा का होना बताया |
वाहन की तलाशी में डिक्की में 24 पैकेट में खाकी रंग सेलोटेप में लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा पाया गया | जिसे बिक्री हेतु मध्यप्रदेश ले जाना बताये गया |
दोनों के कब्जे से 1. एक प्लास्टिक बोरी में 24 पैकेट सेलो टेप से लिपटा हुआ कुल 24 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 480000 रूपये, 2. परिवहन का वाहन सफेद रंग का टाटा जेस्ट कार OD 31 E 4099 कीमती 5,00,000 रूपये, 3. 02 नग मोबाइल किमती 9000रुपये जुमला 989000 रुपये को जप्त कर आरोपीयो को गिरफतार किया गया है ।
बता दें ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा तस्करी के कई मामले महासमुंद जिला पुलिस ने पकडे हैं | तस्कर कई तरह से तस्करी के रास्ते निकालते धरे जा चुके है | ज्यादातर साग-सब्जियों के बीच छिपाकर पकडे गये हैं |
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.02पार्किंग को अवैध रूप से गोदाम बनाने वाले गजमोहिनी परिसर के मालिक अरूण अग्रवाल के खिलाफ निगम कमिश्नर के निर्देश पर निगम ने सिविल लाईन थाना में एफआईआर दर्ज कराया
Uncategorized2026.03.02श्रीवास प्रीमियर लीग का आयोजन गौरव का विषय- त्रिलोक चंद्र श्रीवास
Uncategorized2026.03.02ब्रह्मज्ञानी बाबा किशना सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर महान कीर्तन दरबार का आयोजन
Uncategorized2026.03.01ब्रेकिंग न्यूज मंगला स्थित गजमोहनी परिसर में शॉट सर्किट से भीषण आग लगी करोड़ो का बिजली समान जला परिसर को खाली कराया, पार्किंग को गोडाउन कैसे बनाया?


