बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़ 05 जनवरी 2022) छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड रायपुर के तत्वाधान में जेई एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती हेतु दिनांक 05 जनवरी 2022 से 14 जनवरी 2022 तक बिलासपुर के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा आयोजित की जा रही है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी द्वारा कनिष्ठ अभियंता एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सी बी टी) के लिए शहर में चार परीक्षा केंद्र स्थापित किये गए हैं जिनमे इंट्रेंस कॉर्नर बी.एल.चौकसे कॉलेज उसलापुर, जे.के. इंजीनियरिंग कॉलेज गतौरा, आईआन डिजिटल जोन एलसीआईटी कॉलेज बोदरी, चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज लाल खदान बिलासपुर शामिल हैं। इन केंद्रों पर तीन पालियों में सुबह 9 से 11 बजे, दोपहर 12.45 से 2.45 एवं सायंकाल 4.30 से 6.30 तक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आज आयोजित परीक्षा में 1360 उम्मीदवार उपस्थित हुए जबकि 443 अनुपस्थित थे। कार्यपालक निदेशक (बि.क्षे.) श्री संजय पटेल ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया तथा सभी अधिकारियों को कोविड के नियमों का पालन कराते हुए परीक्षा संपादित करने के निर्देश दिए। शांतिपूर्ण तरीके से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट सम्पन्न कराने में केंद्रीय पर्यवेक्षक अधीक्षण यंत्री श्री
एस.के.दुबे , श्री वाय.के. मनहर, नोडल अधिकारी श्री सी. एम.बाजपेयी, श्री आर.के.अग्रवाल तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

