बिलासपुर- (वायरलेस न्यूज़ 07 जनवरी, 2022)
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल के तालचर रोड–बुढापंक सेक्शन में चौथी रेलवे लाइन परियोजना का कार्य किया जायेगा । यह कार्य दिनांक 08 से 10 जनवरी, 2022 तक किया जायेगा । इस कार्य के पूर्ण होने से गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी ।
इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-
1) दिनांक 06 जनवरी, 2022 को अजमेर से रवाना हुई गाडी संख्या 20824 अजमेर-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंगुल-तालचर रोड–तालचर-बुढापंक होकर चलेगी ।
2) दिनांक 08 जनवरी, 2022 को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर सुपर फास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंगुल-तालचर रोड–तालचर-बुढापंक होकर चलेगी ।
3) दिनांक 07 जनवरी, 2022 को गांधीधाम जंक्शन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12993 गांधीधाम जंक्शन-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंगुल-तालचर रोड–तालचर-बुढापंक होकर चलेगी ।
4) दिनांक 08 जनवरी, 2022 को जोधपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20814 जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंगुल-तालचर रोड–तालचर-बुढापंक होकर चलेगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

