सहायक शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने दिया न्याय- राजेश चटर्जी
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी,जशपुर जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं महामंत्री संजीव शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के हजारों सहायक शिक्षकों को पदोन्नति देने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर बहुत बड़ा राहत दिया है। उन्होंने इस निर्णय को नए वर्ष में कर्मचारी न्याय योजना का शुरुआत बताया है।
उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2021 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी राजपत्र में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 के अनुसूची-चार के सरल क्रमांक 14,15,17 एवं 19 में उल्लेखित पदों पर पदोन्नति हेतु फीडर पद पर 5 वर्षों के नियुनतम अनुभव का प्रावधान है। जिसको एक बार के लिये शिथिल करते हुए नियुनतम अनुभव को 3 वर्ष निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री जी के उदारता से लिये गये निर्णय से व्याख्याता ,प्रधानपाठक मिडिल स्कूल,उच्च वर्ग शिक्षक एवं प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के रिक्त पदों पर अधिक से अधिक पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने जानकारी दिया कि प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 20678 पद,उच्च वर्ग शिक्षक के 15968 पद,व्याख्याता के 9622 पद रिक्त हैं। जिनपर शैक्षणिक योग्यता अनुसार पदोन्नति होगा। उन्होंने प्राचार्य पद पर पदोन्नति देने के लिए विभाग को आदेश देने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

