पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़। कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुचेना के पास गेवरा रोड रेल लाइन पर एक युवक की सर कटी लाश मिलने से हडकम्प मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह कुछ महिलाएं कोयला बीनने रेल पटरी पर गयी हुई थी,उसी दौरान उन्हें रेल पर सर कटी हुई हुई लाश दिखाई दी,उन्होंने गांव में खबर दी जिसके बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची बताया जा रहा है कि युवक कुचेना ग्राम का ही सुल्तान खान उर्फ टीपू उम्र लगभग 22 वर्ष है, जिसकी ट्रेन में कटकर मौत हो गयी है। मृतक के शव के आसपास 2 बड़े प्लास्टिक के ड्रम,लोहे के पाइप पड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है अभी कुछ भी कह पाना मुमकिन नहीं है कि यह दुर्घटना है या कुछ और पुलिस जांच उपरांत सभी तथ्य के खुलासे होंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

