🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा : लापता छात्र की चाकू मारकर कर दी गई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

On: January 10, 2022 6:42 AM

पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ । कोरबा जिले के मोती सागर पारा बस्ती में निवासरत राजेश कुमार शांडिल्य का 18 वर्षीय बेटा दीपेश कल अचानक लापता हो गया। जिसकी सूचना कल शाम कोतवाली पुलिस को परिजनों ने सूचना दी कि किसी लड़के का फोन आया था दीपक हड़बड़ा कर घर से निकला और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिख कर पुलिस और दीपक के परिजन उसे तलाश रहे थे। आज सुबह रेलवे कॉलोनी के पास रेल पथ के किनारे दीपक का रक्तरंजित शव मिला ।दीपक पर चाकू से कई वार किए गए थे । कोतवाली पुलिस ने विजय समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ।पता तो यह भी चला है हिरासत में लिए गए लोगों की निशानदेही पर उस चाकू की तलाश की जा रही है जिससे दीपक की हत्या की गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment