किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
आरोपियों के कब्जे से 10 लाख का 50 किलो गांजा बरामद, नारकोटिक्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
महासमुन्द – महासमुंद जिले में पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के मामलों पर लगातार कार्रवाई के बाद भी गांजा तस्करी रुकने का नाम नहीं ले पा रही है और उड़ीसा से गांजा तस्करी बदस्तूर जारी है। इसी बीच जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित थाना सिंघोड़ा की पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से 10 लाख का 50 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है जिसे एक कार से वह उड़ीसा से मध्य प्रदेश तक गांजा का परिवहन कर रहे थे। गांजा तस्करी की इस कार्रवाई को लेकर मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली एसडीओपी विकास पाटले के मार्गदर्शन में सिंघोड़ा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्रकांत साहू द्वारा अपने स्टाफ के साथ गनियारीपाली के पास नेशनल हाईवे 53 पर उड़ीसा की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी इसी दौरान मेहरून कलर की एक लग्जरी कार को रोका गया जिस पर 2 व्यक्ति सवार थे नाम पता पूछने पर उनके द्वारा शिवनारायण और आकाश जबलपुर मध्य प्रदेश के निवासी बताया गया। वाहन की जांच करने पर वाहन में मादक पदार्थ गांजा पाया गया जिसे प्लास्टिक की बोरियों में भरकर रखा गया था तस्कर उक्त गांजा मध्यप्रदेश ले जा रहे थे मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है हम आपको बता दें कि उड़ीसा से होकर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला से होते हुए देश के अन्य राज्यों तक लगातार गांजा की तस्करी हो रही है हालांकि महासमुंद पुलिस द्वारा हर सप्ताह गांजा तस्करी के मामलों में बड़ी कार्रवाई की जा रही है लेकिन तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह पुलिस की कार्यवाही को अनदेखा करते हुए तस्करी के खेल में लगातार जुटे हुए हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

