तीन तस्कर गिरफ्तार 02 नग दांत एवं 13 नग बाघ का नाखून बरामद
(वायरलेस न्यूज़ संवाददाता- बाबा पाठक) उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के परिक्षेत्र पनपथा अन्तर्गत दिनाक 08--01--2022 को बी एस अन्नीगेरि क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया अभिजीत राय चौधरी क्षेत्रीय उप निर्देशक वन्य जीव अपराध नियन्त्रण ब्यूरो तथा लवित भारती उप संचालक बांधवगढ़ के मार्ग दर्शन मे बड़ी कार्यवाही की गई ।मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र मे कुछ संदिग्ध ब्यक्ति वन्यजीव से संबंधीत सामान से झडती कराने के फिराक मे घूम रहे है ।सूचना प्राप्त होते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया,वन्य जीव अपराध नियन्त्रण ब्यूरो एव टाइगर स्ट्राईक फोर्स जबलपुर की संयुक्त टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व सुधीर मिश्रा उप वन मन्डल अधिकारी बफर द्वारा किया गया।मुखविर द्वारा बताये गये स्थान पर घेराबंदी करके तीन संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारो को पनपथा परिक्षेत्र के बम्हनगवा तिराहा पर रोका गया।पूँछ ताँछ एवं तलासी मे उनके पास से बाघ के 02 नग दांत 13 नग नाखून 02 नग मोबाईल तथा एक नग मोटरसाइकिल जप्त की गई ।
आरोपियो के नाम नकुल लोनी निवासी इन्दवार तुकाराम विश्वकर्मा निवासी बरही तथा संतोष कोल निवासी भरेवा है ।कार्यवाही के दौरान वीरेंद्र ज्योतिषी परिक्षेत्र अधिकारी पनपथा बफर रंजन सिंह परिहार परिक्षेत्र अधिकारी ताला ब्रिज मीणा परिक्षेत्र अधिकारी पर्यटन विपिन चतुर्वेदी, मुराद खान एव पनपथा परिक्षेत्र ,मानपुर परिक्षेत्र वन्यजीव अपराध नियन्त्रण ब्यूरो तथा टाइगर स्ट्राईक फोर्स जबलपुर के कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

