बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 13 जनवरी 2022) संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने जैव अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में वर्चुअल बैठक ली। इस बैठक में अपशिष्ट प्रबंधन तैयारियों तथा संभग के सभी जिलों में जैव अपशिष्ट प्रबन्धन संस्थान के द्वारा अपशिष्ट के उठान और निपटान की स्थिति और तैयारी के संबंध में समीक्षा की गयी। इस बैठक में बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, पर्यावरण अधिकारी, डिप्टी कमिश्नर श्री मती अर्चना मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। आयोजित बैठक में अपशिष्ट निपटान से जुड़े सेवा प्रदाताओं को दी जाने वाली शुल्क के निर्धारण के संबंध में चर्चा की गई। डॉ. अलंग ने बॉयो वेस्ट मैनेजमेंट के लिए संभाग के सभी जिलों में सेवा प्रदाताओं का चयन कर अंतर्विभागीय समितियों को शुल्क निर्धारण करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने बताया कि सेवा प्रदाताओं के चयन तथा अन्य शर्तें तय करने के लिए सभी जिलों में समिति गठित की गयी है। डॉ अलंग ने जिलों में समिति की बैठक बुलाकर प्रगति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में डॉ अलंग ने बॉयो वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर अब तक की गयी तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा की। डॉ अलंग ने सभी जिलों के अस्पतालों, क्लीनिक और स्वास्थ्य से जुड़ी संस्थाओं में बॉयो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। डॉ अलंग ने बताया कि बायो मेडिकल अपशिष्ट संक्रामक होते हैं। इनका व्यवस्थित तरीके से निपटारा नहीं होने से संक्रमण होने की आशंका रहती है। इसलिए इनका सही समय पर उचित निपटान जरूरी है।
क्रमांक 51/सुजीत
–00–
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

