लोरमी (वायरलेस न्यूज़) जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा आदिवासियों ने वन विभाग दफ़्तर का घेराव कर लिया है। बेगा आदिवासियों का आरोप हैं कि वन विभाग की टीम ने अकारण आदिवासी उत्तम धुव और भागवत पट्टा को गिरफ्तार किया है। आदिवासियों ने वन विभाग की टीम पर आरोप लगाते हुआ कहा है कि विभाग के कुछ लोग पहले हमारे घर आये फिर महिलाओं से दुर्व्यवहार कर उनके कपड़े भी फाड़े है। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने अकारण आदिवासी उत्तम धुव और भागवत पट्टा को गिरफ्तार कर किया है। गिरफ्तारी से गुस्साएं बैंगा

आदिवासियों ने वन विभाग दफ़्तर का घेराव कर लिया है। लगभग 400 से 500 की संख्या में आदिवासियों ने वन विभाग कार्यालय का घेराबंदी कर लिया है। और तत्काल छोड़ने के मांग कर रहे है और अगर रिहा नहीं किया गया तो हम ये घेराबंदी जारी रहेगा। इतनी बड़ी संख्या में गुस्साएं आदिवासियों को देखते हुए वन –विभाग की टीम ने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बात पुलिस गुस्साएं आदिवासियों को समझाने की कोशिश कर रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

