किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की ली बैठक
महासमुन्द – महासमुंद जिले के नये पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने जिला पुलिस कार्यालय महासमुंद पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद मेघा टेम्भूरकर साहू सहित जिले के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियो ने नये पुलिस अधीक्षक को पुष्प गुच्छ से किया स्वागत। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यभार ग्रहण करते ही जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं महासमुंद अनुविभाग के थाना प्रभारियों व पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारियों की पुलिस कार्यालय सभागार में बैठक ली गई। बैठक में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया, इसके बाद बारी-बारी, जिले में अपराध की प्रकृति एवं गंभीर अपराधों के बारे में जानकारी, कानून-व्यवस्था की स्थिति, जिले के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ नक्सल गतिविधियों की भी जानकारी ली गई। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक ने महासमुंद पुलिस की आगे की कार्यशैली हेतु उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा की पुलिस विभाग में 80 प्रतिशत आरक्षक होते है जो फिल्ड में काम करते है उनके कोई भी समस्याओं को त्वरित निराकरण करने व बेसिक पुलिसिंग और कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबुत करने तथा गरीब आम लोगो की छोटी छोटी समस्याओं जैसे अंतिम समीक्षा रिपोर्ट, शिकायतों आदि का त्वरित निराकरण कर आम लोगो को लाभ पहुंचाने तथा किसी भी प्रकार के अपराधिक घटना होने पर जड़ तक जांच करने व जन सेवा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने कहा गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

